{"_id":"69d392030aa87400c00035bc","slug":"video-mining-department-clerk-arrested-in-bareilly-for-accepting-a-bribe-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बरेली में खनन विभाग का बाबू दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बरेली में खनन विभाग का बाबू दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Mukesh Kumar
Updated Mon, 06 Apr 2026 04:29 PM IST
Link Copied
बरेली में किला चौकी पुलिस पर अवैध खनन में वाहन पकड़ने और फिर छोड़ने का आरोप लगाने वाले रोठा गांव निवासी वेदप्रकाश की शिकायत पर अब खनन कार्यालय के बाबू महबूब अली को दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार दोपहर आरोपी बाबू को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। टीम उसे लेकर सदर कोतवाली पहुंची, जहां कमरे में आरोपी से पूछताछ की गई। जानकारी के मुताबिक वेदप्रकाश के ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने खनन के आरोप में सीज किया था। जिसे छुड़वाने और जुर्माने से संबंधित फाइल जिलाधिकारी कार्यालय भेजने के नाम पर खनन अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू महमूद अली ने उनसे रिश्वत मांगी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।