सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scheduled Caste woman beaten and dragged in field by two goons in Bareilly

Bareilly News: अनुसूचित जाति की महिला को पीटा, खेत में घसीटा, दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 22 Jun 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की महिला को पीटने और घसीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Scheduled Caste woman beaten and dragged in field by two goons in Bareilly
जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक महिला पर दो लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने महिला को पीटा और गन्ने के खेत में घसीटा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के मजदूर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 



जिला अस्पताल में भर्ती मसीद गांव की रहने वाली 32 वर्षीय मैना देवी ने थाना प्रभारी भोजीपुरा केबी सिंह को बताया कि रविवार को वह अपनी जेठानी की बेटी के साथ पट्टी गांव जा रही थीं। महेशपुर नहर के पास सुनसान स्थान पर दो लोगों ने उन्हें रोका। मैना देवी का आरोप है कि एक युवक ने उन्हें पकड़कर गन्ने के खेत में घसीटना शुरू कर दिया। दूसरा युवक रास्ते पर नजर रखे हुए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: 'ऐसा लगा कि अब बच नहीं पाएंगे', बरेली के मॉल की लिफ्ट में फंसे 13 लोग, बताई आपबीती
विज्ञापन


महिला की चीखपुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचे। मजदूरों को देखकर दोनों आरोपी गन्ने के खेत के रास्ते भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी। भोजीपुरा पुलिस ने वहां पहुंचकर महिला से पूछताछ की। पुलिस ने मैना देवी को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

महिला को आई चोटें, पुलिस गिरफ्तारी को दे रही दबिश 
जिला अस्पताल में मैना देवी का उपचार किया जा रहा है। उनके सिर, सीने और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। शरीर पर घसीटे जाने के निशान भी पाए गए हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है। 

थाना प्रभारी केबी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से मनमुटाव है। महिला अनुसूचित जाति की है। उसने एक नामजद व दूसरे को अज्ञात बताकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस नामजद आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed