सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New train to run Badaun to Lucknow Railway Minister makes the announcement

UP News: बदायूं के लोगों के लिए राहत की खबर, लखनऊ के लिए चलेगी नई ट्रेन, रेल मंत्री ने की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 22 Jun 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बदायूं से लखनऊ के लिए नई ट्रेन चलाने की घोषणा की है। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सोमवार को बदायूं में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

New train to run Badaun to Lucknow Railway Minister makes the announcement
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बदायूंवासियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें बदायूं से लखनऊ जाने के लिए दिक्कत नहीं होगी। बदायूं से लखनऊ के लिए नई ट्रेन चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नई ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। रेल मंत्री ने इस संबंध में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा को पत्र लिखा है। 



नई ट्रेन के संचालन की घोषणा होने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सोमवार को बदायूं में प्रेसवार्ता की और नई ट्रेन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले बदायूं से दिल्ली दूर थी, वहां के लिए नई ट्रेन चलने से राहत मिली। अब बदायूं से लखनऊ के लिए बड़ी राहत मिली है। ट्रेन संचालन की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगी राहत 
उन्होंने बताया कि कासगंज से लखनऊ वाया बदायूं नई ट्रेन संख्या 15312/15311 कासगंज ऐशबाग (लखनऊ)  एक्सप्रेस के परिचालन की स्वीकृति मिली है। इस ट्रेन के चलने से लखनऊ आने जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 

उन्होंने बताया कि कासगंज से उझानी और बदायूं से बरेली होते पीलीभीत होते हुए लखनऊ जाएगी। प्रेसवार्ता में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने विकास की अन्य कई परियोजनाओं को लेकर भी चर्चा की। बिहार में भरत तिवारी के एनकाउंटर के सवाल पर कुछ बोलने से बचते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed