{"_id":"6a38fdb7a86e8a10ba0923b4","slug":"prisoner-serving-life-sentence-escapes-from-bareilly-central-jail-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली सेंट्रल जेल से चकमा देकर भागा कैदी, सात कर्मचारी निलंबित, तलाश में जुटी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली सेंट्रल जेल से चकमा देकर भागा कैदी, सात कर्मचारी निलंबित, तलाश में जुटी टीमें
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार
Bareilly News: बरेली सेंट्रल जेल से एक कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर भाग गया। इसकी जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में खलबली मच गई। कैदी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। उधर, मामले में पांच जेल वार्डरों समेत सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
कैदी दिनेश (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर स्थित केंद्रीय कारागार (सेंट्रल जेल) से एक कैदी भाग गया। यह घटना सोमवार दोपहर उस वक्त हुई, जब जेल के फार्म हाउस में कैदी काम कर रहे थे। कैदी फरार होने से जेल प्रशासन में खलबली मच गई। सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक ने निगरानी में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच जेल वार्डर और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
फरार कैदी की पहचान दिनेश पुत्र अरविंद के रूप में हुई है। वह अमरोहा के नेनेडा राजपूत, थाना डिडौली का निवासी है। दिनेश को बिजनौर जनपद से पॉक्सो एक्ट के मामले में उम्रकैद की सजा मिली थी। वह छह साल से बरेली सेंट्रल जेल में बंद था। सोमवार को कई कैदियों को जेल के फार्म हाउस में काम कराने के लिए ले जाया गया था। यह सभी कैदी जेल के फार्म हाउस में काम करने के लिए गए थे। करीब 40 कैदी काम कर रहे थे, जिनकी निगरानी के लिए करीब 10 से 12 वार्डर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP News: उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी बरेली सेंट्रल जेल से फरार, तलाश में जुटी टीमें; सात कर्मचारी निलंबित
निगरानी में चूक से हुई घटना
जेल के फार्म हाउस की कोई चाहरदीवारी नहीं है। पहले भी एक कैदी ट्रैक्टर चलाते हुए भाग गया था। इस बार भी निगरानी में चूक से यह घटना हुई है। जिन वार्डर की जिम्मेदारी उस साइड में निगरानी की थी जहां कैदी काम कर रहा था उनको प्राथमिक तौर पर निलंबित किया गया है। जेल प्रशासन के बताने पर बिजनौर जिले की पुलिस कैदी के घर भी गई है।
सूचना मिलते ही पहुंचे डीएम और एसएसपी
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य समेत अन्य अधिकारी सेंट्रल जेल पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही जिम्मेदार कर्मचारियों की भूमिका की जांच के निर्देश दिए गए। कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पांच जेल वार्डर समेत सात निलंबित
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से जांच शुरू कर दी गई। फरार कैदी की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक अविनाश ने बताया कि जेल वार्डर विशंभर सिंह, अर्जुन प्रसाद, गेंदनलाल, मुकेश कुमार, मोहित कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय कुमार और यशपाल को निलंबित किया है।