सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13 people trapped in a lift at Bareilly City Center LA Mall for 35 minutes teenage girl faints

UP: बरेली के सिटी सेंटर एलए मॉल की लिफ्ट में फंसे 13 लोग, 35 मिनट तक दहशत में रहे, किशोरी हुई बेहोश

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 22 Jun 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के सिटी सेंटर एलए मॉल में रविवार रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब मॉल अटकने से 13 लोग उसमें फंस गए। इससे चीख-पुकार मच गई। ये लोग 35 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। दरवाजा तोड़कर बाहर निकले। 

13 people trapped in a lift at Bareilly City Center LA Mall for 35 minutes teenage girl faints
लिफ्ट में फंसे लोग, दहशत में रोने लगे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के चौकी चौराहा स्थित सिटी सेंटर एलए मॉल की लिफ्ट रविवार रात 9:24 बजे बिजली गुल होने से अटक गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच 13 लोग 35 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। एक किशोरी बेहोश भी हो गई। बाहर से कोई मदद नहीं मिली तो अंदर मौजूद युवकों ने लिफ्ट को तोड़ना शुरू कर दिया। बाहर से भी लोगों ने मदद की। तब जाकर लोग बाहर निकल सके। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों के बयान लिए और कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी है।




यह मामला मॉल के फर्स्ट फ्लोर का है। रविवार को अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां मूवी देखने और घूमने आए थे। मूवी फ्लोर और सेकंड फ्लोर से होते हुए लिफ्ट जैसे ही फर्स्ट फ्लोर की ओर बढ़ी, बिजली गुल हो गई। इस दौरान लिफ्ट के भीतर तीन बच्चों, चार महिलाओं समेत 13 लोग मौजूद थे। इन लोगों ने पहले लिफ्ट खुलने का इंतजार किया, फिर हेल्प... हेल्प की आवाजें गूंजने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफ्ट का गेट तोड़कर बाहर निकले
कुछ युवकों ने लिफ्ट के भीतर लिखे सिक्योरिटी इंचार्ज के नंबर पर आठ से दस बार कॉल की, पर कोई जवाब नहीं मिला। इसी दौरान बिहारीपुर निवासी शालिनी (17) बेहोश हो गई। इसके बाद अंदर फंसे पुरुषों ने लिफ्ट का गेट तोड़ना शुरू कर दिया। फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद लोग भी जुट गए। सिक्योरिटी और मॉल के अन्य कर्मी भी पहुंच गए। सबने मिलकर किसी तरह लिफ्ट का गेट तोड़ा तो लोग बाहर निकाल सके।
विज्ञापन

13 people trapped in a lift at Bareilly City Center LA Mall for 35 minutes teenage girl faints
दहशत में दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला

लिफ्ट में नहीं था ऑपरेटर, अलार्म और कॉल बटन से भी नहीं मिली मदद
मॉल प्रबंधन ने लिफ्ट संचालन से जुड़े सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा। लिफ्ट को ऑपरेटर के बिना ही संचालित किया जा रहा था। लिफ्ट के अंदर यदि ऑपरेटर होता तो वह अंदर फंसे लोगों को सुरक्षा नियमों की जानकारी दे सकता था और उन्हें गेट पर बल प्रयोग से रोक सकता था। लिफ्ट में लगा अलार्म बटन भी काम नहीं कर रहा था। कॉल बटन से भी कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले की जानकारी पर चौकी चौराहा पुलिस को मौके पर भेजा गया था। हालांकि, तब तक लोग लिफ्ट से बाहर आ चुके थे और सुरक्षित थे। पूछताछ में मॉल प्रबंधन ने बताया कि जनरेटर जब तक चालू किया जाता, अंदर मौजूद किसी ने गेट पर लात मार दी। इससे सेंसर ने काम करना बंद कर दिया। 

मॉल के ऑपरेशन मैनेजर ने दी ये दलील 
सिटी सेंटर एलए मॉल के ऑपरेशन मैनेजर विदिन कुमार भार्गव ने बताया कि रात 9.24 बजे लिफ्ट ऊपर से नीचे आ रही थी। इस दौरान बिजली गुल होने से वह बंद हो गई। सामान्य तौर पर जनरेटर से लिफ्ट चालू होने में आधा से एक मिनट लगते हैं। 

हमें लगता है कि इसी दौरान किसी ने लिफ्ट के गेट पर लात मार दी। इससे सिस्टम में एरर आ गया और लिफ्ट चालू नहीं हो सकी। तकनीकी टीम ने 35 मिनट में लिफ्ट खोलकर लोगों को बाहर निकाला। हमने लिफ्ट की कंपनी से संबंधित इंजीनियर की जवाबदेही तय की है। कल तक इसका सही कारण सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed