Railway News: बरेली-आगरा और रोजा-दिल्ली के बीच इंटरसिटी चलाने की तैयारी, जयपुर के लिए वंदे भारत चलाने की कवायद
रेलवे ने बरेली-आगरा और रोजा-शाहजहांपुर-दिल्ली के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस साल के अंत तक इन दोनों ट्रेनों के मिलने की उम्मीद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह साल खत्म होने से पहले बरेली के लोगों को दो नई इंटरसिटी एक्सप्रेस मिलने की उम्मीद है। यह गाड़ियां बरेली बरेली-आगरा और रोजा-शाहजहांपुर-दिल्ली के बीच चलाने की तैयारी है। पिछले महीनों बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को बरेली के स्थान पर कासगंज शिफ्ट किए जाने के बाद नए सिरे से कवायद शुरू की गई है।
बरेली से मथुरा, आगरा के लिए कोई नियमित ट्रेन नहीं है। इस रूट पर काफी समय से नियमित ट्रेन की मांग की जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल बरेली, मथुरा, आगरा, जयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की कवायद में भी है। इसके लिए रूट सर्वे भी किया जा चुका है।
बरेली-आगरा और बरेली-दिल्ली की दूरी में ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों ही रूटों पर सवारियों का भी दबाव रहता है। ऐसे में नियमित इंटरसिटी पर भी विचार किया जा रहा है। दूसरी ओर रोजा-शाहजहांपुर-दिल्ली के बीच भी इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
एक्सप्रेस की तर्ज पर संचालित होगी डेमू-मेमू ट्रेन
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 200 किलोमीटर तक की दूरी के लिए नियमित मेमू ट्रेनों को चलाने के प्रस्ताव पर काफी समय से काम चल रहा है। फिलहाल जिन मेमू और डेमू गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है उनकी औसत रफ्तार कम है और वह पैसेंजर गाड़ी की श्रेणी में संचालित की जा रही हैं। आने वाले समय में डेमू और मेमू को भी एक्सप्रेस की तर्ज पर संचालित किया जाएगा।
एडीआरएम मनोज कुमार ने बताया कि कई नई ट्रेनों का संचालन शुरू करने पर काम चल रहा है। रेल लाइनों की औसत रफ्तार भी बढ़ी है। आने वाले दिनों में डेमू और मेमू की औसत गति भी बढ़ाई जाएगी। आगरा और दिल्ली के लिए नियमित इंटरसिटी एक्सप्रेस और जयपुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का भी प्रस्ताव है।