बरेली के चौकी चौराहा स्थित सिटी सेंटर एलए मॉल की लिफ्ट रविवार रात बिजली गुल होने से अटक गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच 13 लोग 35 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। इस दौरान एक किशोरी बेहोश हो गई थी। मॉल प्रबंधन ने लिफ्ट संचालन से जुड़े सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा। लिफ्ट ऑपरेटर के बिना ही संचालित की जा रही थी। यही कारण रहा कि जब लिफ्ट का गेट का नहीं खुला तो अंदर फंसे लोगों ने उसे तोड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। इससे सेंसर खराब हो गया और अंत में गेट को तोड़ने के बाद ही लोगों को बाहर निकाला जा सका। बाहर मौजूद लोगों ने बताया कि लिफ्ट के अंदर से हेल्प-हेल्प की आवाजें ही बाहर आ रही थीं।
UP News: 'ऐसा लगा कि अब बच नहीं पाएंगे', बरेली के मॉल की लिफ्ट में फंसे 13 लोग, बताई आपबीती
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:39 PM IST
सार
बरेली के चौकी चौराहा स्थित सिटी सेंटर एलए मॉल में रविवार रात हुई घटना ने मॉल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस लिफ्ट में 13 लोग फंसे थे, उसमें ऑपरेटर नहीं था। लिफ्ट में फंसे लोग 35 मिनट तक जूझते रहे। लिफ्ट के बाहर मौजूद लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन