सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   DST achieves major success in Kotputli-Behror, 2 wanted criminals with bounties arrested in serious cases

Crime: कोटपूतली-बहरोड़ में डीएसटी को मिली बड़ी सफलता, गंभीर मामलों में वांछित दो इनामी अपराधी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Kotputli-Behror News: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में डीएसटी ने गंभीर मामलों में वांछित दो 5-5 हजार रुपये के इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद हुई।

DST achieves major success in Kotputli-Behror, 2 wanted criminals with bounties arrested in serious cases
पुलिस हिरासत में दोनों इनामी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई (आईपीएस) के निर्देशों की पालना में जिला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली नाजिम अली (आरपीएस) के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

Trending Videos

 
डीएसटी की सटीक रणनीति और तकनीकी मदद
जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) कोटपूतली-बहरोड़ ने प्रभारी उप निरीक्षक अंकित कुमार सामरिया के नेतृत्व में गहन आसूचना संकलन और तकनीकी सहायता के जरिए कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम लगातार प्रयास कर इन अभियुक्तों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लंबे समय से फरार थे दोनों इनामी अभियुक्त
पुलिस थाना हरसौरा में दर्ज प्रकरण संख्या 31/24, धारा 143, 323, 341, 354 व 458 आईपीसी के तहत 5-5 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। डीएसटी टीम ने पतारसी करते हुए दोनों को दस्तयाब कर पुलिस थाना बानसूर के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें- Alwar News: धार्मिक स्थल को खंडित करने का विरोध करने पर मिस्त्री पर जानलेवा हमला, वकील समेत अन्य पर आरोप
 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान देशराज पुत्र हंसराज गुर्जर और धर्मपाल पुत्र हजारी गुर्जर, दोनों निवासी नांगल लाखा, थाना हरसौरा, जिला कोटपूतली-बहरोड़ के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं और वे लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे।
 
इस कार्रवाई में डीएसटी टीम के कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, सतपाल, मनोज, विक्रम, प्रवीण, संजय तथा चालक कांस्टेबल अलकेश की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed