सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Rajasthan: Panic in Rodwal village of Neemrana as drunk youths brandish weapons and open fire

Rajasthan: 'जो सामने आएगा कुचल देंगे’...नीमराणा में खुलेआम धमकी और फायरिंग; बदमाशों के तांडव से ग्रामीण डरे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 02 Jan 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: नीमराणा के रोड़वाल गांव में शराब के नशे में युवकों ने तेज रफ्तार बोलेरो दौड़ाई। हद तो तब हो गई जब उन्होंने हथियार दिखाकर धमकियां दीं और फायरिंग की, जिससे गांव में दहशत फैल गई।

Rajasthan: Panic in Rodwal village of Neemrana as drunk youths brandish weapons and open fire
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नीमराणा थाना क्षेत्र के ग्राम रोड़वाल में बीते कुछ दिनों से असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के चलते गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार गांव का ही युवक अंकित उर्फ शूटर पिछले चार–पांच दिनों से बोलेरो गाड़ी को गांव की संकरी गलियों में तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था। इससे कई बार छोटे बच्चे गंभीर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। ग्रामीणों द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

Trending Videos

ग्रामीणों ने बताया कि 1 जनवरी की शाम अंकित शराब के नशे में बोलेरो गाड़ी लेकर गांव में घुसा। गाड़ी में उसके साथ सोनू भी मौजूद था। जब ग्रामीणों ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने का विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने खुलेआम धमकियां देना शुरू कर दीं। आरोपियों ने कहा कि गाड़ी ऐसे ही चलेगी, जो सामने आएगा उसे कुचल देंगे और जो विरोध करेगा उसे बंदूक से मार देंगे। इस दौरान दोनों ने हथियार दिखाकर गांव में दहशत फैलाई और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच आरोपी दोबारा गांव की ओर गाड़ी लेकर आए। इसके कुछ समय बाद रात में फायरिंग की घटना हुई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोग सहम गए और अपने-अपने घरों में दुबक गए।


पढे़ं: मकर संक्रांति पर पतंगबाजी को लेकर प्रशासन सख्त, चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध 

सूचना मिलने पर नीमराणा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने फायरिंग के खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह घटना गांव में दहशत फैलाने की नीयत से की गई प्रतीत होती है। जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी गांव से बाहर लावारिस हालत में मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। घटना को लेकर रोड़वाल गांव में भारी आक्रोश है और ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल नीमराणा पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed