सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Tarun Yadav Secures 49th Rank Nitish Kumar and Kalpana Meena Also Succeed from Behror in UPSC 2025

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में बहरोड़ क्षेत्र के तीन युवाओं की सफलता, तरुण यादव ने हासिल की 49वीं रैंक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में बहरोड़ क्षेत्र के तीन युवाओं ने शानदार सफलता हासिल की। डवानी के तरुण कुमार यादव ने 49वीं रैंक, मांचल के नितीश कुमार ने 350वीं रैंक और बर्डोद की कल्पना मीणा ने 900वीं रैंक प्राप्त की।

Tarun Yadav Secures 49th Rank Nitish Kumar and Kalpana Meena Also Succeed from Behror in UPSC 2025
बहरोड़ में यूपीएससी में तीन होनहारों का परचम
विज्ञापन

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी होने के साथ ही बहरोड़ क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में क्षेत्र के तीन युवाओं ने सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव डवानी के तरुण कुमार यादव ने 49वीं रैंक, गांव मांचल के नितीश कुमार ने 350वीं रैंक और गांव बर्डोद की कल्पना मीणा ने 900वीं रैंक प्राप्त की है।

Trending Videos


तरुण यादव ने हासिल की 49वीं रैंक
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में डवानी गांव के तरुण कुमार यादव ने 49वीं रैंक प्राप्त की है। 27 वर्षीय तरुण वर्तमान में हैदराबाद में आईपीएस प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2024 की सिविल सेवा परीक्षा में 203वीं रैंक हासिल कर आईपीएस कैडर प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरुण ने आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उनके पिता सुनील कुमार यादव नीमराना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता हैं, जबकि माता दीपक रानी गांव डवानी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। तरुण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने छोटे भाई हरीश यादव को दिया, जिनके प्रोत्साहन से उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया।

नितीश कुमार ने हासिल की 350वीं रैंक
गांव मांचल निवासी नितीश कुमार ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 350वीं रैंक प्राप्त की। नितीश अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई दीपक कुमार रक्षा मंत्रालय में कार्यरत हैं, जबकि छोटी बहन कीर्ति यादव डॉक्टर हैं।

नितीश की मां सरोज यादव गांव कांकर दोपा के बालिका यूपीएस में शिक्षिका हैं और उनकी भाभी रोहिणी यादव भीमराज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बर्डोद में सरकारी शिक्षिका हैं। उनके पिता रामसिंह यादव गांव गुर्जरवास के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल के पद से 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

ये भी पढ़ें: रावतभाटा के अनुज बने टॉपर, तीसरे प्रयास में हासिल की पहली रैंक, बोले- मां से मिली प्रेरणा

कल्पना मीणा ने पहले प्रयास में हासिल की 900वीं रैंक
बहरोड़ क्षेत्र के गांव बर्डोद निवासी कल्पना मीणा ने अपने पहले ही प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 900वीं रैंक हासिल की। कल्पना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी विषय में एमए किया है। कल्पना के पिता जेपी मीणा एलआईसी में कार्यरत हैं, जबकि माता वृंदा देवी गृहिणी हैं। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed