{"_id":"69aac1015ebe3ca79800fa76","slug":"massive-fire-breaks-out-at-aromatic-allied-factory-near-keshwana-rajput-fire-tenders-rush-to-control-blaze-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4019710-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror News: अचानक धधकी एरोमेटिक एलाइड फैक्ट्री, धुएं के गुबार से दहला इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror News: अचानक धधकी एरोमेटिक एलाइड फैक्ट्री, धुएं के गुबार से दहला इलाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 05:50 PM IST
Link Copied
कोटपूतली क्षेत्र के केशवाना राजपूत गांव में लकी होटल के पास स्थित एरोमेटिक एलाइड फैक्ट्री में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें और काले धुएं के गुबार आसमान में उठने लगे, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
दोपहर के समय फैक्ट्री में लगी आग
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने आग की लपटें उठती देख तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और आसपास के लोगों को भी सतर्क किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई।
आम लोगों को फैक्ट्री से दूरी बनाने की सलाह
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग की तीव्रता को देखते हुए एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है।
दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था धुआं
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने भी दमकलकर्मियों की मदद करते हुए आग बुझाने के प्रयासों में सहयोग किया। फैक्ट्री से उठता धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री के अंदर किसी तकनीकी खराबी या ज्वलनशील सामग्री के कारण आग भड़की हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आग बुझने के बाद ही किया जा सकेगा नुकसान का आकलन
फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयासों में जुटी हुई है। आग से फैक्ट्री को हुए नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद ही किया जा सकेगा। वहीं प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आग लगने के कारणों की जांच की बात कही जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।