{"_id":"699fe38ab3f04e454905592b","slug":"pilgrim-dies-of-suspected-heart-attack-during-khatu-shyam-pad-yatra-village-in-mourning-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-3993934-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror News: खाटू धाम पैदल यात्रा पर निकले युवक की हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror News: खाटू धाम पैदल यात्रा पर निकले युवक की हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:37 PM IST
विज्ञापन
सार
बहरोड़ के कांकरदोपा गांव निवासी 33 वर्षीय त्रिलोक की खाटूधाम पैदल यात्रा के दौरान संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत हो गई। कांवट के पास तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान निधन हो गया। दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
खाटू धाम पदयात्री मृतक त्रिलोक।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
खाटूधाम मेले में बाबा श्याम का निशान लेकर पैदल यात्रा पर निकले 33 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद बहरोड़ उपखंड के कांकरदोपा गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार कांकरदोपा निवासी सुंदरलाल के पुत्र त्रिलोक (उर्फ बोस) गांव के अन्य श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ बाबा श्याम का ध्वज लेकर के लिए पैदल रवाना हुए थे। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी गांव से श्रद्धालुओं का जत्था भक्ति भाव से यात्रा पर निकला था। रास्ते भर श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जत्था जब सीकर जिले के कांवट क्षेत्र के समीप पहुंचा, तभी अचानक त्रिलोक की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। साथियों ने बिना देर किए उन्हें कांवट के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत सीकर रेफर कर दिया। सीकर में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
पढे़ं: अरावली की गोद में सजेगी शाही शादी, आज विजय-रश्मिका लेंगे सात फेरे; खास मेहमान शामिल
त्रिलोक की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक छा गया। घर पर परिजन बिलख पड़े। मृतक के एक बेटा और एक बेटी हैं, जो अभी काफी छोटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि त्रिलोक मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे तथा हर साल श्रद्धापूर्वक पैदल यात्रा में भाग लेते थे। अचानक हुई इस घटना से गांव में गहरा सदमा है। अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं और बड़ी संख्या में ग्रामीण शोक व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।