सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Major crackdown in Khairthal-Tijara before Holi, 180 kg of synthetic cheese seized and destroyed

Kotputli-Behror News: खैरथल-तिजारा में होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 180 किलो सिंथेटिक पनीर जब्त कर नष्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरथल-तिजारा Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 10:19 PM IST
Major crackdown in Khairthal-Tijara before Holi, 180 kg of synthetic cheese seized and destroyed
होली पर्व से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 किलो सिंथेटिक और मिलावटी पनीर जब्त कर मौके पर ही नष्ट करवा दिया। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त जयपुर डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार 24 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला खैरथल-तिजारा की टीम ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के नेतृत्व में मंगलवार सुबह कार्रवाई को अंजाम दिया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेवात क्षेत्र से सिंथेटिक और मिलावटी पनीर सुबह के समय किशनगढ़ और खैरथल क्षेत्र में सप्लाई के लिए लाया जाता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने सुबह करीब छह बजे किशनगढ़ सर्किल पर नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की ईको कार को रुकवाकर जांच की गई। वाहन में रखी पांच पेटियों में करीब 180 किलो पनीर मिला। मौके पर मौजूद मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन से पनीर की प्राथमिक जांच की गई, जिसमें यह मिलावटी और सिंथेटिक पाया गया। पनीर से दुर्गंध भी आ रही थी, जिससे उसके खराब होने की आशंका भी जताई गई।

पढ़ें- Khairthal-Tijara: 10 लाख की फिरौती के लिए किया था युवक का अपहरण, हरियाणा पुलिस जवान समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि उक्त पनीर किशनगढ़ और खैरथल कस्बों में 170 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाता है। विभाग ने पनीर के नमूने लेकर खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भेज दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विभागीय टीम ने करीब 180 किलो सिंथेटिक, मिलावटी एवं बदबूदार पनीर को मौके पर ही नष्ट करवा दिया। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग के महिपाल सिंह और सुभाष यादव भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि होली जैसे त्योहारों के दौरान मावा, पनीर और मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, जिसका फायदा उठाकर कुछ लोग मिलावटी खाद्य पदार्थ बाजार में उतारने की कोशिश करते हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: यूपी कॉलेज में पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को पढ़ाया कानून का पाठ

25 Feb 2026

MP News: ग्वालियर में बंदूक की दम पर युवती को नचाया, डांस करा कर चलाई गोलियां

25 Feb 2026

कानपुर: केशव नगर की सड़क अब कहलाएगी 'ब्रह्माकुमारीज मार्ग'; महापौर प्रमिला पांडे ने किया लोकार्पण

25 Feb 2026

Video: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता, बीएससी विभाग ने जीता मुकाबला

कानपुर: जाजमऊ चेकपोस्ट पर अखिलेश यादव का शक्ति प्रदर्शन; कार्यकर्ताओं ने फूलों से लादा, गूंजे नारे

25 Feb 2026
विज्ञापन

Solan: दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन युवा कांग्रेस पदाधिकारी, धर्मपुर में नाका लगाकर हिमाचल पुलिस ने छुड़वाए

25 Feb 2026

कानपुर: अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला चौतरफा हमला; कहा- हिंदुओं को किया जा रहा परेशान

25 Feb 2026
विज्ञापन

Shahdol News: धमनी कला में ‘उड़न खटोला’ से उतरी दुल्हन, जमींदार किसान पिता ने हेलीकॉप्टर से दी बेटी को विदाई

25 Feb 2026

Jammu Kashmir: गांदरबल के गगनगीर-गुंड क्षेत्र में लगी आग, गौशाला क्षतिग्रस्त

Jammu Kashmir: प्रदूषण के खिलाफ सड़कों पर उतरे सोनावारी के निवासी, फैक्ट्री बंद करने की मांग

25 Feb 2026

झज्जर: एडवांटा अस्पताल में पड़ी इनकम टैक्स की रेड

VIDEO: बरसाना में लठामार होली का उल्लास, नंदगांव के हुरियारों का हुआ ऐसे स्वागत

25 Feb 2026

होली से पहले अलीगढ़ में एफडीए ने की छापेमारी, खाद्य पदार्थों के भरे सैंपल

25 Feb 2026

त्योहार पर भी नहीं बदला अलीगढ़ के चौराहों का हाल, अतिक्रमण से हैं बेहाल

25 Feb 2026

रामपुर: हरीश कुमार बोले- मांगे पूरी नहीं की गईं तो उग्र आंदोलन होगा अगला कदम

25 Feb 2026

Budaun News: शंकराचार्य प्रकरण को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

25 Feb 2026

Lakhimpur Kheri: शंकराचार्य प्रकरण पर कांग्रेस नेताओं ने निकाला पैदल मार्च, डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

25 Feb 2026

पानीपत: जिप अध्यक्ष ज्योति शर्मा ली शपथ

25 Feb 2026

बम की धमकी निकली झूठी: प्रेमिका साक्षात्कार न दे पाए, इसलिए भेजा ईमेल; आरोपी ने लंदन से की है वकालत

25 Feb 2026

Delhi: दिल्ली में पहली बार 25 से 31 मार्च तक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM रेखा ने लॉन्च किया कर्टेन रेजर

25 Feb 2026

Faridabad: हरियाणा बोर्ड 12वीं के अंग्रेजी पेपर, फरीदाबाद में छात्रों ने बताया- एग्जाम बहुत अच्छा हुआ

25 Feb 2026

Sirmour: स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए मुफ्त किताबों की खेप पहुंचनी हुई शुरू

25 Feb 2026

Meerut: पूजा शर्मा के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरके

25 Feb 2026

Meerut: देवलोक कॉलोनी में आएदिन जलाया जा रहा कूड़ा, सांस लेना दूभर

25 Feb 2026

हमीरपुर: बढ़ार गांव में सार्वजनिक रास्ते को बंद करने का आरोप, महिलाओं ने डीसी को सौंपा मांगपत्र

Kathua: कठुआ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सरकारी दफ्तरों में मचा हड़कंप

25 Feb 2026

हरदोई: शादी से लौट रहे दंपती को कार सवार पांच बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटा

25 Feb 2026

Bilaspur: रामलाल शर्मा छठी बार बने विद्युत पेंशनर एसोसिएशन के प्रधान

25 Feb 2026

Kathua: कठुआ में कृषि मंत्री ने दूसरी कीटनाशक लैब का किया उद्घाटन, किसानों को मिलेगा फायदा

25 Feb 2026

Rampur Bushahr: कॉलेज की लंबित मांगों को लेकर एबीवीपी की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

25 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed