{"_id":"699ed45dc219039d090c6df7","slug":"video-international-film-festival-in-delhi-from-march-25-to-31-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली में पहली बार 25 से 31 मार्च तक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM रेखा ने लॉन्च किया कर्टेन रेजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली में पहली बार 25 से 31 मार्च तक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM रेखा ने लॉन्च किया कर्टेन रेजर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 04:22 PM IST
Link Copied
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 25 फरवरी 2026 को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (आईएफएफडी) 2026 का कर्टेन रेजर लॉन्च किया। यह महोत्सव राजधानी में पहली बार आयोजित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे दिल्ली को वैश्विक सांस्कृतिक और सिनेमाई केंद्र बनाने का ऐतिहासिक अवसर बताया।
भारत मंडपम में 25 से 31 मार्च 2026 तक चलेगा फेस्टिवल
यह महोत्सव 25 से 31 मार्च 2026 तक भारत मंडपम सहित नई दिल्ली के विभिन्न प्रतिष्ठित स्थलों पर आयोजित होगा। मुख्यमंत्री ने इसे दिल्ली की रचनात्मक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक सोच का उत्सव बताया। इसका उद्देश्य हर दिल्लीवासी की सहभागिता सुनिश्चित करना और विश्व सिनेमा को आम नागरिकों तक पहुंचाना है।
यह स्थानीय फिल्मकारों और तकनीशियनों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। दिल्ली सरकार की फिल्म नीति के तहत सिंगल-विंडो सुविधा से दिल्ली शूटिंग के लिए आकर्षक जगह बन रही है। आईएफएफडी दिल्ली को भारत की सिनेमाई राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम है। दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम इस शहरव्यापी महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इसमें 125 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का प्रदर्शन होगा।
युवा प्रतिभाओं को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय मंच
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह महोत्सव युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। यह भारतीय सिनेमा की विविधता और सृजनात्मकता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करेगा। महोत्सव दिल्ली को सशक्त फिल्म और सांस्कृतिक हब के रूप में स्थापित करेगा। यह नई तकनीक, नवाचार और सिनेमा के बदलते स्वरुप पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देगा।
फेस्टिवल के मुख्य आकर्षणों में भव्य गाला प्रीमियर और सितारों से सजी विशेष स्क्रीनिंग शामिल हैं। डिजिटल और उभरते सिनेमा को समर्पित प्रस्तुतियां भी नई तकनीक को मंच देंगी। सिनेएक्सचेंज फिल्म बाजार और सिनेवर्स एक्सपो पेशेवरों को नेटवर्किंग, वितरण और निवेश के अवसर देंगे। फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देना और युवा प्रतिभाओं को उद्योग से जोड़ना इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।