{"_id":"699ed4d3e10b287bd3012941","slug":"video-zilla-parishad-president-jyoti-sharma-took-oath-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: जिप अध्यक्ष ज्योति शर्मा ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति शर्मा ने जिला परिषद की अध्यक्ष के लिए बुधवार को शपथ ली है। वे 16 फरवरी को जिला परिषद की अध्यक्ष चुनी गई थी। वे इससे पहले जिला परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनके खिलाफ 2024 में अविश्वास प्रस्ताव पास किया गया था।
जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर शपथ ग्रहण कराई गई। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने उनको शपथ दिलाई। ज्योति शर्मा उपायुक्त के शपथ दिलाते समय अटक गई। उपायुक्त ने इसके बाद पूरी शपथ साथ के साथ बोली। शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री के भाई हरपाल ढांडा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, मेयर कोमल सैनी और पूर्व मेयर अवनीत कौर विशेष रूप से शामिल रहे। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने इसके बाद ज्योति शर्मा कुर्सी पर बैठाया। ज्योति शर्मा ने दो मार्च को जिला परिषद के हाउस की बैठक बुलाई है। इसमें विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।