{"_id":"69f06b31e27447d71c040570","slug":"two-killed-three-injured-in-car-trailer-collision-on-nh-148-near-jamwaramgarh-jaipur-rural-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4218955-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: ओवरटेक की कोशिश बनी जानलेवा; ट्रेलर-कार की भिड़ंत में दो की मौत, छात्रा समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: ओवरटेक की कोशिश बनी जानलेवा; ट्रेलर-कार की भिड़ंत में दो की मौत, छात्रा समेत तीन घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु सिंह
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan News: जयपुर ग्रामीण के जमवारामगढ़ इलाके में दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर हुए सड़क हादसे में प्राथमिक जांच के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही से किया गया ओवरटेक हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
ट्रेलर और कार की आमने-सामने टक्कर हुई
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जयपुर ग्रामीण जिले के जमवारामगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर रायसर थाना क्षेत्र के बहलोड गांव के पास ट्रेलर और कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्रा सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
खाटूश्यामजी के दर्शन करके लौट रहे थे कार सवार
जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले लोग उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। वे खाटूश्यामजी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहलोड गांव के पास सड़क पर सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
ओवरटेक करने के प्रयास में हुई घटना
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि कार चालक एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच सड़क पर अचानक स्कूली बच्चे नजर आ गए। बच्चों को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई।
मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने वाहनों को हटवाकर सामान्य कराया।
ये भी पढ़ें- एक्शन मोड में पुलिस, टामटिया मर्डर केस में छह संदिग्ध हिरासत में, फरार आरोपियों के लिए दबिश जारी
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करना इस हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हाईवे पर सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X