{"_id":"69564e955dcfd1457e0e11d4","slug":"youth-from-khairthal-tijara-dies-in-america-had-gone-abroad-after-selling-his-land-the-lamp-of-dreams-got-extinguished-within-6-months-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-3795536-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नींद आ रही, कल बात करेंगे’: सोया तो फिर न उठा युवक, खैरथल-तिजारा से जमीन बेचकर गया था अमेरिका; आखिर हुआ क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नींद आ रही, कल बात करेंगे’: सोया तो फिर न उठा युवक, खैरथल-तिजारा से जमीन बेचकर गया था अमेरिका; आखिर हुआ क्या?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 01 Jan 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
सार
Kotputli-Behror News: खैरथल-तिजारा जिले के जाट बहरोड़ गांव निवासी 24 वर्षीय विपिन चौधरी की अमेरिका में साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। जमीन बेचकर जून 2024 में विदेश गए विपिन जॉर्जिया में काम कर रहे थे। अचानक हुई मौत से गांव में शोक छाया है।
विदेश गए युवक की साइलेंट अटैक से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
खैरथल-तिजारा जिले के जाट बहरोड़ गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की अमेरिका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान विपिन चौधरी के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी में उसकी मौत साइलेंट हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार गहरे सदमे में है।
Trending Videos
परिजनों के अनुसार, विपिन चौधरी जून 2024 में अमेरिका गया था। वह जॉर्जिया में रहकर एक शॉपिंग मॉल में बिलिंग का काम कर रहा था। अमेरिका जाने के लिए विपिन ने अपनी करीब डेढ़ बीघा पुश्तैनी जमीन बेच दी थी, जिस पर उसने 30 से 40 लाख रुपये तक खर्च किए। विदेश जाने के बाद वह एक बार भी गांव नहीं लौट पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार का कहना है कि विपिन की योजना थी कि वह दो से तीन साल तक अमेरिका में रहकर लगातार काम करेगा और अच्छी रकम कमाने के बाद भारत लौटेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के सपने लेकर वह विदेश गया था।
परिजन मनीष चौधरी ने बताया कि 29 दिसंबर की रात विपिन पूरी तरह स्वस्थ था। उसने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की थी और कहा था कि नींद आ रही है, कल बात करेंगे। इसके बाद वह सो गया।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: टोंक में 150 किलो विस्फोटक बरामदगी मामले में NIA और IB की एंट्री, जांच के सभी एंगल खंगाले जा रहे
अगली सुबह 30 दिसंबर को वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। साथ रहने वाले युवक ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दूसरी चाबी से दरवाजा खोलने पर विपिन बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में साइलेंट हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।
विपिन की अचानक मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजन अब उसके शव को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं और बेटे के अंतिम दर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिवार के सपनों और उम्मीदों का सहारा बना यह युवा इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़ गया, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन