पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Man with ₹10,000 bounty arrested in Jaipur for taking exam on behalf of another person in reet 2022

REET-2022: डमी कैंडिडेट बनकर दिलाई सरकारी नौकरी, दो साल बाद SOG के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी छात्र

Sun, 28 Jun 2026 05:51 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 28 Jun 2026 05:51 PM IST
सार

REET-2022 वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाले 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी चंद्रभान यादव को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक लाख रुपये लेकर मूल अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दी थी, जिससे वह शिक्षक पद पर चयनित हो गया था।

विज्ञापन
Man with ₹10,000 bounty arrested in Jaipur for taking exam on behalf of another person in reet 2022
दो साल बाद SOG के हत्थे चढ़ा डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने वाला छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) द्वितीय श्रेणी भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाले 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी चंद्रभान यादव को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मूल अभ्यर्थी की जगह बैठकर दी थी परीक्षा
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि विज्ञान विषय की परीक्षा 24 दिसंबर 2022 को आयोजित हुई थी। जांच में सामने आया कि करौली जिले के काचरोदा निवासी मूल अभ्यर्थी अनिल कुमार मीणा ने विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान-शैक्षिक मनोविज्ञान की परीक्षा स्वयं नहीं दी थी। उसकी जगह सीकर जिले के किशोरपुरा निवासी चंद्रभान यादव डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा में शामिल हुआ था।
विज्ञापन


एक लाख रुपये में हुआ था सौदा
जांच के अनुसार भरतपुर के सरस्वती मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टेक्नोलॉजी पार्क स्थित परीक्षा केंद्र पर चंद्रभान यादव ने अनिल कुमार मीणा के स्थान पर परीक्षा दी। इसके लिए दोनों के बीच एक लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डमी के दम पर शिक्षक पद पर हुआ चयन
एसओजी की जांच में सामने आया कि डमी अभ्यर्थी के माध्यम से परीक्षा पास करने के बाद अनिल कुमार मीणा ने धोखाधड़ी कर वरिष्ठ अध्यापक द्वितीय श्रेणी (विज्ञान) पद पर चयन हासिल कर लिया था। इस मामले में मूल अभ्यर्थी अनिल कुमार मीणा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।


यह भी पढ़ें: राजस्थान में 400 करोड़ का निवेश करेगा HPCL: 300 से ज्यादा नए पेट्रोल पंप होंगे शुरू; परियोजना को मिलेगी रफ्तार

बीएएमएस का छात्र निकला आरोपी
एसओजी ने चंद्रभान यादव को प्रकरण संख्या 38/2023 में भारतीय न्याय संहिता की समकक्ष धाराओं तथा राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2022 के तहत गिरफ्तार किया है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार शर्मा कर रहे हैं। एसओजी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी चंद्रभान यादव वर्तमान में राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान, जयपुर में बीएएमएस प्रथम वर्ष का छात्र है। मामले में अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की भूमिका की भी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed