{"_id":"64d9eb91b53370f38008b02c","slug":"nagaur-crime-news-saint-was-stabbed-to-death-by-unknown-miscreants-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur Crime News: संत की चाकू घोंपकर हत्या, बदमाशों ने पहले हाथ,पैर और मुंह बांधा फिर दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur Crime News: संत की चाकू घोंपकर हत्या, बदमाशों ने पहले हाथ,पैर और मुंह बांधा फिर दिया घटना को अंजाम
Mon, 14 Aug 2023 02:24 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:24 PM IST
सार
नागौर में संत की हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने पहले संत के हाथ, पैर और मुंह बांधा फिर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
अज्ञात बदमाशों ने की संत की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के नागौर में शर्मचार कर देने वाला मामला सामने आया है। हरिराम बाबा बगीची के महाराज मोहनदास की धारदार हथियार घोंपकर हत्या कर दी। फिलहाल कुचामन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
संत की चाकू घोंपकर हत्या
बताया जा रहा है कि नागौर के डीडवाना में एक संत की की मर्डर का मामला कर सामने आया है। हत्या बीते रविवार रात को हुई। जब लोग सुबह मंदिर पहुंचे तो उसी दौरान एक संत की डेड बॉडी फर्श पर पड़ी थी। संत के हाथ और पैर बांधे हुए थे। आंखों भी पट्टी से बंधी हुई थी। जानकारी के मुताबिक संत का नाम मोहनदास बताया जा रहा है। ये डीडवाना कुचामन के रसाल गांव के हरिराम बाबा की बगीची में पिछले 14 साल से सेवा कर रहे थे।
विज्ञापन
बाबा के परिजन तिलोक राम ने कुचामन थाना पुलिस को बताया कि रविवार की रात आठ बजे महाराज और ग्रामीण आपस में बात कर रहे थे। उसके बाद वह सोने के लिए कमरे में चले गए थे। गांव वाले भी बगीची से अपने-अपने घरों की ओर चले गए थे। सोमवार सुबह लोग दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे तो लोगों ने महाराज जी को आवाज लगाई तो नहीं मिले। आखिरी में लोगों ने बगीची के अंदर जाकर देखा तो उनका हाथ, पैर और मुंह बंधा हुआ था और फर्श पर खून बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी श्रद्धालुओं ने कुचामन थाना पुलिस को दी। मौके पर कुचामन थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कुचामन की राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी रखवाया है। पुलिस ने ही हिंदू संत के परिजनों को सूचना भी दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर घटना के कारणों को जानने के प्रयास में जुटी है।