फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   A sudden fire broke out in the house and the entire house was burnt to ashes

Nagaur News: आग लगने से गरीब का घर जला, भामाशाह ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

Sun, 30 Mar 2025 06:24 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Sun, 30 Mar 2025 06:24 PM IST
सार

नागौर जिले के श्री बालाजी थाना क्षेत्र के चाउ ग्राम पंचायत के पैरवा गांव में पेमाराम पुत्र पदमाराम नायक के घर अचानक आग लग गई। घटना के बाद समाजसेवी हनुमान भाकर ने परिवार की आर्थिक सहायता प्रदान की।

विज्ञापन
A sudden fire broke out in the house and the entire house was burnt to ashes
आर्थिक सहयोग करते भामाशाह

विस्तार

नागौर जिले के चाउ गांव के पैरवा निवासी पेमाराम पुत्र पदमाराम नायक के घर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा घर आग में जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही भामाशाह हनुमान भाकर मौके पर पहुंचे और परिवार को आर्थिक संबल दिया और सरकार से पूरी मदद दिलाने की बात कही।

विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: 10वीं शताब्दी में बना प्राचीन दाढ़ देवी मंदिर, फसल के लिए लाभदायक है यहां के कुंड का जल
विज्ञापन


नागौर जिले के श्री बालाजी थाना क्षेत्र के चाउ ग्राम पंचायत के पैरवा गांव में पेमाराम पुत्र पदमाराम नायक के घर अचानक आग लग गई। घर घास-फूस से बना था, इसलिए वह पूरी तरह जलकर राख हो गया। समाजसेवी हनुमान भाकर को रविवार सुबह हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद वे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने आगजनी से हुए नुकसान के बारे में बातचीत की। इसके बाद परिवार को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवार को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जोबनेर के प्राचीन ज्वाला माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, नवरात्रि पर विशेष पूजन का आयोजन

बता दें कि हनुमान भाकर चाउ ग्राम पंचायत के झोरड़ा गांव के निवासी हैं। वे पूर्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के नागौर जिला अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। हनुमान भाकर ने  बताया कि यह एक सामाजिक सरोकार था। वे हमेशा से ही गरीब, शोषित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करते आए हैं। उन्होंने कहा, जब मुझे सूचना मिली कि पैरवा गांव में आगजनी की घटना हुई और पूरा आशियाना जलकर राख हो गया, तो मेरा दिल विचलित हो उठा। मैं तुरंत मौके पर पहुंचा और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। आगजनी से हुए नुकसान की जानकारी ली और 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मैंने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार से उन्हें पूरी सहायता दिलवाई जाएगी।

ये वीडियो भी देखिए...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed