Nagaur News: पेट्रोल पंप लूटने वाली गैंग का सदस्य गिरफ्तार, ऑनलाइन किराए की गाड़ी से देता था वारदातों को अंजाम
Nagaur News: पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। उससे जुड़े अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जसरासर और गच्छीपुरा थाना पुलिस को भी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर शहर में कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई कर पेट्रोल पंप लूट की वारदातों में शामिल एक शातिर अपराधी को गुड़ला चौराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनीष भाकल (23) पुत्र पदमाराम भाकल निवासी बुडसू, जिला डीडवाना-कुचामन के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं, जिनमें चूरू और बीकानेर जिलों के चार से अधिक पेट्रोल पंपों पर लूट की घटनाएं शामिल हैं। साथ ही आरोपी पर एक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर बहलाने-फुसलाने का मामला भी दर्ज है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: कैलाश चौधरी बोले- वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने वाले 'भूखे भेड़िया', खरगे को बताया जमीन लुटेरा
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना पुलिस को शनिवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुड़ला चौराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और मनीष को हिरासत में लिया। संदेह होने पर जब उससे थाने में गहनता से पूछताछ की गई, तो उसने फरार रहने की बात कबूल की और साथ ही कई बड़ी वारदातों का राज भी खोला।
ऑनलाइन किराए की गाड़ी से देता था वारदात को अंजाम
पुलिस को दी गई जानकारी में मनीष ने बताया कि वह पेट्रोल पंपों को लूटने के लिए गाड़ियों को ऑनलाइन किराए पर लेता था। इसके बाद अपने साथियों के साथ रात के समय पेट्रोल पंपों पर धावा बोलता था। हथियार और लाठियों के बल पर वह पेट्रोल पंपों से नकदी लूटने की कोशिश करता था। उसने नोखा के जसरासर थाना क्षेत्र और चूरू के सांडवा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप लूट की वारदातें करना स्वीकार किया है।
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था साथ
आरोपी मनीष ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने गच्छीपुरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसे अपने साथ फरार कर ले गया था। हालांकि बाद में लड़की को छोड़ दिया गया, लेकिन वह खुद पाली जिले में छिपकर फरारी काटता रहा।
यह भी पढ़ें- Jalore News: नशे में धुत युवक ने तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ाई, भीड़भाड़ वाले इलाके में खंभे से टकराकर रुकी
पुलिस कर रही है नेटवर्क की जांच
कोतवाली थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। उससे जुड़े अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जसरासर और गच्छीपुरा थाना पुलिस को भी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। फिलहाल आरोपी पर नागौर कोतवाली थाने में कोई पुराना प्रकरण दर्ज नहीं था, लेकिन अन्य जिलों में उसके खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.