सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur Violent Clash Over Holi-Related Dispute: 7 Injured in Attacks Involving Campers-Tractors Stone-Pelting

नागौर में हिंसक झड़प: दो महीने पहले की कहासुनी से भड़का विवाद, कैम्पर-ट्रैक्टर से किए हमले; पथराव में सात घायल

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Nagaur Violent Clash: नागौर के मूडी गांव में होली की कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। कैम्पर-ट्रैक्टर हमलों और पत्थरबाजी में 7 लोग घायल हुए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है, जांच जारी है।

Nagaur Violent Clash Over Holi-Related Dispute: 7 Injured in Attacks Involving Campers-Tractors Stone-Pelting
नागौर में हिंसक झड़प में कई लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नागौर जिले के खाटू बड़ी थाना क्षेत्र के मूडी गांव में पुरानी रंजिश ने रविवार को फिर उग्र रूप ले लिया। शुरुआत एक मामूली विवाद से हुई, लेकिन देखते ही देखते यह हिंसक संघर्ष में बदल गया। घटना में कैम्पर और ट्रैक्टर जैसे वाहनों का इस्तेमाल किया गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। इस दौरान सात लोग घायल हुए हैं।

Trending Videos

 
होली की घटना बनी विवाद की जड़
पुलिस के अनुसार इस पूरे विवाद की शुरुआत होली के दौरान मोबाइल गिराने को लेकर हुई कहासुनी से हुई थी। जायल डीवाईएसपी खेमाराम बिजारणियां के मुताबिक तुलसीराम और रामचंद गुर्जर पक्ष के बीच यह विवाद धीरे-धीरे रंजिश में बदल गया, जो समय के साथ गहराता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गली में रास्ता रोकने से भड़की झड़प
रविवार को विवाद उस समय फिर भड़क उठा, जब रामचंद पक्ष का एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर गली से गुजर रहा था। इसी दौरान तुलसीराम पक्ष के लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में तब्दील हो गई।


 
कैम्पर से कुचलने की कोशिश, ट्रैक्टर से दिया जवाब
घटना के दौरान आरोप है कि एक पक्ष ने कैम्पर गाड़ी से विरोधियों को कुचलने की कोशिश की। इसके जवाब में दूसरा पक्ष भी ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
 
सात लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
इस हिंसा में कैलाश चंद, रामदेव गुर्जर, निकिता गुर्जर, रामनिवास गुर्जर, लक्ष्मण राम गुर्जर, जगदेव राम और जवानाराम घायल हो गए। सभी घायलों को पहले बड़ी खाटू अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नागौर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।



पढ़ें- Balotra: अपहरण कर युवक की बेरहमी से हत्या, शव कुएं में फेंका; सदमे में भाई ने की खुदकुशी, पांच आरोपी गिरफ्तार
 
वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें पत्थरबाजी और अफरातफरी के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि कर दी है और आगे की जांच जारी है।
 
सूचना मिलते ही बड़ी खाटू और जायल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। जायल सीओ और थानाधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी के चलते हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। पुलिस अब इसे रंजिश आधारित हिंसा मानकर गहराई से जांच कर रही है और आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed