{"_id":"6a7788bfa00063c0aa0eeee6","slug":"uncle-of-molestation-victim-dies-during-treatment-kanpur-news-c-220-1-akb1007-147111-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छेड़छाड़ पीड़िता के ताऊ की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छेड़छाड़ पीड़िता के ताऊ की इलाज के दौरान मौत
Sun, 09 Aug 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा (कानपुर देहात)। अमराहट थाना क्षेत्र में किशोरी की छेड़छाड़ का उल्हाना देने पर उसके दिव्यांग ताऊ पर हमला कर दिया था। शनिवार को इलाज के दौरान शनिवार सुबह बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। शाम को शव घर लाए परिजन ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शव का अंतिम संस्कार की मांग पर अड़ गए।
अमराहट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी घायल 62 वर्षीय बुजुर्ग की शनिवार सुबह हैलट कानपुर नगर में मौत हो गई। शाम छह बजे के करीब परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे। परिजन ने कार्रवाई होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने की बात कह शव को घर पर रख लिया। किशोरी के पिता ने बताया कि तीन अगस्त की शाम साढ़े छह बजे के करीब बेटी खेतों की ओर गई थी। तभी वहां एक किशोर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बेटी के चीखने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। बेटी ने घर आकर अपनी आपबीती बताई तो वह आरोपी के यहां उल्हाना देने गया था।
उल्हाना देने से नाराज वीरेंद्र, जितेंद्र, सौरभ शुक्ला व उसके पिता कमलेश शुक्ला गाली-गलौज कर मारने के लिए दौड़े तो वह वहां से भाग कर घर पहुंचा। तभी आरोपी घर में घुस आए और उसके जन्म से अंधे (62) वर्षीय भाई को धारदार हथियार व लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया। परिजन ने उन्हें सीएचसी सिकंदरा में भर्ती करवाया था। वहां डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भी हालत न सुधरने पर उन्हें हैलट भेज दिया गया। परिजन ने आरोप लगाया कि घटना के बाद बुजुर्ग की नाजुक स्थिति देखने के बाद भी पुलिस ने जानलेवा हमला करने की जगह महज मारपीट की धाराएं लगाईं। और आरोपियों को बचाने के लिए महज शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। इससे उन्हें तुरंत जमानत मिल गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीओ सिकंदरा सौरभ वर्मा सिकंदरा, राजपुर व अमराहट थाना का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
..................
नहाते समय कर दिया ईंट से हमला
बुजुर्ग की मौत पर परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। बुजुर्ग की बहन ने बताया कि भतीजी के साथ छेड़छाड़ के मामले भतीजों ने किशोर को डांटा था। इससे नाराज उसके परिजन ने घर में नहा रहे जन्म से अंधे भाई पर हमला कर दिया। सिर में ईंट मार डाला, क्या यही न्याय है। जिसकी बहन के साथ छेड़छाड़ हो वह आरोपी को डांट नहीं सकता, दो थप्पड़ नहीं लगा सकता है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
.......
पुलिस करती रही गुमराह
बुजुर्ग के भतीजे ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास करने के साथ परिजन को गुमराह कर रही थी। पुलिस दिखा कुछ रही है, पीडीएफ दूसरी भेज रही है। हमसे झूठ बोला कि आरोपियों को जेल भेज दिया है। पांच दिन तक पुलिस ने गुमराह किया। शनिवार को चाचा की मौत के बाद हैलट में पंचायतनामा न किया जाने पर परिजन ने स्थानीय थाना की पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस वहां पहुंची और पंचायतनामा व पोस्टमार्टम करवाया।
..............
चार आरोपियों का किया गया था शांतिभंग में चालान
अमराहट थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के बचाने के आरोप निराधार हैं। पुलिस ने परिजन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रारंभिक कार्रवाई के तौर पर आरोपी कमलेश शुक्ला, सौरभ शुक्ला, वीरेंद्र जितेंद्र को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी।
..............
बयान......
बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई है। नाराज परिजन को शांत करवाया गया है। पूर्व में दर्ज प्राथमिकी में मारपीट की धारा को हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।