{"_id":"6a7786cbe9775e235406975d","slug":"two-kanwariyas-die-one-in-a-tractor-collision-and-the-other-due-to-illness-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-177831-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर की टक्कर व बीमारी से दो कांवड़ियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर की टक्कर व बीमारी से दो कांवड़ियों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कांवड़ लेकर आ रही परतापुर निवासी महिला राजबीरी की ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मंसूरपुर क्षेत्र में मौत हो गई। महिला बेटे की पुलिस में नौकरी लगने की खुशी में कांवड़ लेकर आई थी। वहीं, नगर में कांवड़ लेकर जाते समय बीमारी के कारण गिरने से दिल्ली निवासी कांवड़ियां अमित राठी की मौत हो गई।
मेरठ के थाना परतापुर के गांव कंचनपुर गोयला निवासी राजबीरी देवी (80) अपने परिवार की महिला साधना व अन्य के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रही थी। जब यह सभी मंसूरपुर क्षेत्र में मूलचंद रिसॉर्ट के सामने पहुंची तो अचानक महिला राजबीरी गिर गई।
इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रैक्टर की उन्हें टक्कर लग गई। हादसे में महिला घायल हो गई। भीड़ एकत्र हो गई। इसी का फायदा उठाकर भाग गया। घायल महिला को साथी महिला साधना ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां घायल की मौत हो गई। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई कराए शव को घर ले गए।
विज्ञापन
महिला के देवर के बेटे गौतम ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से उनकी ताई की मौत हुई है। उनके ताऊ के पांच बेटे हैं। सबसे छोटा सोनू है। उसकी नौकरी लगने की खुशी में उनकी ताई ने कांवड़ बोली थी। सोनू की कुछ ही दिन पहले पुलिस में नौकरी लगी थी।
उन्होंने शव का पोस्टमाॅर्टम नहीं कराया है। मंसूरपुर थाना प्रभारी विपिन त्यागी ने बताया कि घटना हुई थी। महिला के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन ले गए।
दूसरी ओर दिल्ली के हिरन कूदना मुंडका निवासी अमित राठी (35) अपने साथी सतपाल, सतीश, कृष्ण के साथ हरिद्वार से हाथ से खींचने वाली कांवड़ लेकर आया था। शिव चौक की परिक्रमा करने के बाद देर रात यह सभी भगत सिंह रोड से होकर हनुमान मंदिर के पास पहुंचे थे। इस दौरान कांवड़ खींचते समय अमित राठी गिर गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।
घटना की जांच करने वाले जांच अधिकारी एसआई शशि कपूर ने बताया कि संभवत: युवक की मौत बीमारी से हुई है। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजन ले गए हैं। मृतक के भाई अमन ने लिख कर दिया है कि उसका भाई कांवड़ लेकर आया था और गिरने से उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने कहा कि कांवड़ियां की बीमारी से मौत हुई है। उसे दौरा पड़ा था।