फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shiv Chowk: Chief Minister showers flower petals on Kanwariyas from a helicopter.

शिव चौक : मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

Sun, 09 Aug 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Shiv Chowk: Chief Minister showers flower petals on Kanwariyas from a helicopter.
शहर के ​शिव चौक पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों का स्वागत करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : स्रोत स
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से शिव चौक के चक्कर लगाए और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने श्रवण मास में हरिद्वार से शिवालयों की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पहुंचते ही शिव चौक पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से शिव चौक के ऊपर चक्कर लगाए। उन्होंने जनपद में कांवड़ श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्थाओं का हेलीकॉप्टर से ही निरीक्षण किया गया। इस दौरान शिव चौक पर उत्सव का माहौल बन गया।
विज्ञापन

कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी समेत अन्य भाजपा नेता भी शिव चौक पर पहुंच गए। कांवड़ियों के अलावा अन्य श्रद्धालु पहुंच गए। राज्यमंत्री ने भी कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
डीएम और एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत भी किया। अधिकारियों ने पुलिस लाइन से उड़ान भरी। जनपद की सीमाओं में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण किया। हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाए। यह पुष्पवर्षा पुलिस लाइन, भूराहेडी, पुरकाजी, छपार, अलकन्दा, रामपुर तिराहा, बागोवाली, शिव चौक, मिनाक्षी चौक, वहलना चौक, बेगराजपुर, मंसूरपुर और खतौली जैसे प्रमुख स्थानों पर की गई। संवाद

-----------
सांसद ने गंगनहर पटरी पर शिवभक्तों पर फूल बरसाए
भोपा। भोपा गंग नहर पटरी कांवड़ मार्ग पर बिजनौर सांसद चंदन चौहान, जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। उप जिलाधिकारी रश्मि लांबा, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता भी मौजूद रहीं। शिव भक्तों को पेय पदार्थों का वितरण भी किया गया। इस दौरान अरुणपाल, तरुण प्रधान, चौधरी बृजबीर सिंह उपस्थित रहे। संवाद

-----------
सांसद हरेंद्र मलिक ने भूराहेड़ी बॉर्डर पर किया कांवड़ियों का स्वागत
फोटो समाचार
पुरकाजी। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने भूराहेड़ी बॉर्डर पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, सपा नेता राकेश शर्मा, ईलम सिंह गुर्जर, मोनू पंवार, बोबी मलिक, आजाद फरीदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed