{"_id":"6a77861029b9228e7902aa1b","slug":"the-route-for-the-dak-kanwar-has-been-diverted-the-procession-will-pass-via-the-peenna-bypass-and-rampur-tiraha-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-177812-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डाक कांवड़ का मार्ग डायवर्ट, पीनना बाईपास व रामपुर तिराहे से निकलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डाक कांवड़ का मार्ग डायवर्ट, पीनना बाईपास व रामपुर तिराहे से निकलेगी
विज्ञापन
छपार क्षेत्र का रामपुर तिराहा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डाक कांवड़ के वाहनों का हरिद्वार जाना आज से शुरू हो जाएगा। पुलिस प्रशासन ने भी डाक कांवड़ का रूट डायवर्ट किया है। डाक कांवड़ शहर के अंदर नहीं आएगी बल्कि रामपुर तिराहा व पीनना बाइपास मार्ग से अपनी मंजिल के लिए रवाना होगी। इस प्रक्रिया को लागू कराने के लिए दोनों मार्गों पर भारी पुलिस टीम को तैनात किया है।
कांवड़ यात्रा का अंतिम चरण शुरू हो गया है। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने 29 जुलाई से व्यवस्था बनाई थी। 29 जुलाई से शुरू प्रथम चरण की व्यवस्था में हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन बंद किया गया था। दूसरे चरण में चार अगस्त से हाईवे को पूरी तरह से कांवड़ियों के हवाले कर दिया था।
चौपहिया व भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिए गए थे। यह व्यवस्था अभी तक लागू है। हाईवे पर कांवड़ियों के वाहनों के अलावा सभी वाहन वैकल्पिक मार्ग से जा रहे हैं।
विज्ञापन
यहां से जाएंगे डाक कांवड़ के वाहन- प्रशासन ने डाक कांवड़ के वाहनों की शहर के अंदर एंट्री पूरी तरह से बंद की है। डाक कांवड़ के अधिकांश वाहन हरियाणा या दिल्ली से आते हैं।
प्रशासन ने डाक कांवड़ के वाहनों का प्रवेश शहर में पूरी तरह से बंद कर दिया है। अब नई व्यवस्था के तहत मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले डाक कांवड़ के वाहन रामपुर तिराहे से दिल्ली-देहरादून बाइपास से राणा चौक व वहलना तथा खतौली होकर जाएंगे।
हरियाणा के पानीपत, करनाल, कैथल व अन्य जनपदों को जाने वाले सभी डाक कांवड़ के वाहन हरिद्वार से आते समय रामपुर तिराहे से पहले ही पीनना की तरफ जाने वाले बाइपास से निकलेंगे।
डाक कांवड़ का कोई भी वाहन शहर में नहीं आएगा। बाइक सवार व पैदल जल लेकर दौड़ लगाकर आने वाले कांवड़िये ही शहर में शिव चौक तक पहुंच सकेंगे। इसके बाद वह अपनी मंजिल के लिए रवाना होंगे।
-- -- -- -- -
वर्जन-
डाक कांवड़ के वाहनों के शहर में घुसने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। डाक कांवड़ के वाहन रामपुर तिराहे व पीनना बाइपास मार्ग से जाएंगे। शहर में केवल दुपहिया वाहन या फिर पैदल कांवड़िया ही आ पाएगा। रामपुर तिराहे व पीनना बाइपास पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। - अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक नगर, नोडल अधिकारी कांवड़