फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lover's husband murdered in Budhana by being struck 17 times with a bugda (heavy iron club).

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में बुगदा के 17 वार कर प्रेमिका के शौहर की हत्या

Sun, 09 Aug 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Lover's husband murdered in Budhana by being struck 17 times with a bugda (heavy iron club).
बुढ़ाना। मृतक तालिब की फाईल फोटो।
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ से बुढ़ाना की सफीपुर पट्टी स्थित ससुराल आए वेल्डर नसीम उर्फ तालिब (28) की पत्नी के प्रेमी आसिम ने बुगदा (गंडासा) से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ 17 वार कर हत्या कर दी। दोनों के बीच सुबह घर के बाहर कहासुनी हुई थी, इसके बाद हमला किया गया। मृतक की पत्नी मीना और उसके पड़ोसी प्रेमी आसिम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट के मोहल्ला लखीपुरा के रहने वाले नसीम उर्फ तालिब (28) की शादी बुढ़ाना की नई बस्ती चांद मस्जिद के पास मोहल्ला सफीपुर पट्टी की मीना के साथ साल 2022 हुई थी। नसीम गुजरात में वेल्डर और बिजली का काम करता था। मीना और आसिम के प्रेम-प्रसंग के कारण दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिस कारण लंबे समय से मीना अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

25 जुलाई को वेल्डर मेरठ आया, इसके बाद चार अगस्त से वह ससुराल में रह रहा था। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे घर के बाहर गली में शौहर और प्रेमी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आसिम बुगदा (गंडासा) उठा लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूनी गली में दोनों के बीच डेढ़ मिनट तक खींचतान चलती रही। तालिब के नाली में गिरते ही आसिम ने एक के बाद एक 17 वार किए, इसके बाद तालिब घायल होकर गिर गया। हमलावर के भाग जाने पर आसपास के लोग घरों से निकले।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई आकिल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पत्नी ने साजिश के तहत चार अगस्त को तालिब को बुलाया और इसके बाद हत्या करा दी। मृतक अपनी पत्नी की हरकतों का विरोध करता था। घर से 20 हजार रुपये लेकर गुजरात जाने के लिए निकला था लेकिन पत्नी ने साजिश के तहत कॉल कर बुढ़ाना बुला लिया।
---
सिर और चेहरे पर 17 घाव
बुढ़ाना सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रणव तेवतिया ने बताया कि घायल युवक के सिर और चेहरे पर 17 घाव थे। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।


सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी आसिम पकड़ से बहार है। दोनों की तलाश कराने के लिए दो टीम गठित की गई है।
-----
वारदात की सीसीटीवी फुटेज वायरल
सफीपुर पट्टी की गली में हत्या की वारदात दो सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई है। एक फुटेज में हमलावर वार कर रहा है और दूसरी में पहले दोनों एक-दूसरे के साथ उलझते नजर आए। इसके बाद हमलावर ने ताबड़तोड़ वार किए। उधर, मेरठ में देर रात मृतक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed