{"_id":"6a77887053e33862ea0fba0f","slug":"no-turn-signal-was-posted-car-collided-with-auto-driver-injured-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-147073-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तीव्र मोड़ पर नहीं लगाए गए संकेतक, ऑटो से कार टकराई चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तीव्र मोड़ पर नहीं लगाए गए संकेतक, ऑटो से कार टकराई चालक घायल
Sun, 09 Aug 2026 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा। डेरापुर-रूरा मार्ग में चिलौली गांव के पास तीव्र मोड़ पर हादसों के बाद भी यहां कोई संकेतक नहीं लगाए गए हैं। शुक्रवार शाम को एक ओमनी कार की ऑटो से भिड़ंंत हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्य सवारियां बाल-बाल बच गई।
रूरा नगर के शिवाजीनगर निवासी ऑटो चालक जीशान ने डायल 112 में सूचना दी। बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे वह ऑटो में दो सवारियां लेकर डेरापुर से रूरा आ रहा था। इस दौरान चिलौली गांव के पास तेज रफ्तार स्कूली बच्चों से भरी ओमनी ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे उसका ऑटो पलट गया और ऑटो में बैठी सवारियां व स्वयं दब गया। राहगीरों की मदद से सभी सुरक्षित बाहर निकले लेकिन हादसे में कार चालक प्रदीप कुमार घायल हो गए। जिनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, गांव के संतोष कमल, रामलाल व आशीष ने बताया जहां हादसा हुआ उसी जगह 14 जून को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में शिवली थानाक्षेत्र के बलुआपुर गांव निवासी कमल दोहरे, रूरा थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी सूर्यभान की जान चली गई थी। दो जुलाई को ऑटो व कार की आमने-सामने भिड़ंत में थानाक्षेत्र के मल्लहानपुरवा निवासी दानिश (14), उसके बाबा रहमत (60) व इटावा जिले के भरथना निवासी अंकित जाटव (19) की मौत हो गई थी। उक्त हादसे में चार अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि हादसों के बाद भी मार्ग के तीव्र मोड़ पर कोई संकेतक नहीं लगाए गए हैं। जिससे हर दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस भेजी गई थी। दोनों वाहनों को थाने में खड़ा करा लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएंगी। सड़क सुरक्षा को लेकर इंतजाम कराए जा रहे हैं।