फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Demand raised to ban commercial activities happening in Sariska and Nahargarh Sanctuary

Nagore: नाहरगढ़-सरिस्का अभयारण्यों में वाणिज्यिक गतिविधियों का मामला, बेनीवाल की मांग पर मांगी गई रिपोर्ट

Mon, 02 Jun 2025 08:52 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Mon, 02 Jun 2025 08:52 PM IST
सार

Nagore: लोकसभा में हनुमान बेनीवाल ने दक्षिण जयपुर के डोल का बाढ़ क्षेत्र के संरक्षण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वहां प्रस्तावित पीएम यूनिटी मॉल के लिए लगभग 2500 पेड़ों की कटाई प्रस्तावित है, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। यह आंदोलन पर्यावरण संरक्षण को लेकर है।

विज्ञापन
Demand raised to ban commercial activities happening in Sariska and Nahargarh Sanctuary
हनुमान बेनीवाल

विस्तार

विज्ञापन

नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने जयपुर स्थित नाहरगढ़ और अलवर के सरिस्का अभयारण्यों में हो रही वाणिज्यिक गतिविधियों का मुद्दा लोकसभा में उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन संरक्षित क्षेत्रों में होटल और खनन माफियाओं को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है और सुप्रीम कोर्ट तथा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों की अवहेलना की जा रही है।

सांसद बेनीवाल ने कहा कि दोनों अभयारण्यों के इको सेंसिटिव ज़ोन में अवैध रूप से होटल और अन्य वाणिज्यिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार और संबंधित अधिकारी इन गतिविधियों के खिलाफ केवल औपचारिक नोटिस जारी कर इतिश्री कर लेते हैं, जबकि कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने लोकसभा में यह भी बताया कि अलवर के सिलीसेड़ क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक होटल संचालित हो रहे हैं, जबकि अजबगढ़-जमवारामगढ़ रेंज में भी इसी तरह की स्थिति है। यह सब सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की खुली अवहेलना है। बेनीवाल की इस मांग पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने संसद को सूचित किया है कि भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने इस मामले में राजस्थान सरकार के वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही आवश्यक निर्देश भी राज्य सरकार को दिए गए हैं।

विज्ञापन

सांसद बेनीवाल ने इस पत्र की प्रति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अपील की है कि वे इस मामले में त्वरित संज्ञान लें। उन्होंने मांग की है कि इन प्रतिबंधित क्षेत्रों में संचालित वाणिज्यिक गतिविधियों को तुरंत बंद कराया जाए और दोषियों पर आर्थिक दंड लगाने के साथ-साथ आपराधिक मुकदमे भी दर्ज किए जाएं।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरिस्का और नाहरगढ़ अभयारण्यों के नक्शों में बदलाव कर उद्योगपतियों और खनन माफियाओं को फायदा पहुंचाने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बालोतरा में बोलेरो और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, दो मजदूरों की मौके पर हुई मौत; परिजन बेसुध

लोकसभा में हनुमान बेनीवाल ने दक्षिण जयपुर के डोल का बाढ़ क्षेत्र के संरक्षण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वहां प्रस्तावित पीएम यूनिटी मॉल के लिए लगभग 2500 पेड़ों की कटाई प्रस्तावित है, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। यह आंदोलन पर्यावरण संरक्षण को लेकर है। उन्होंने सरकार से मांग की कि डोल का बाढ़ क्षेत्र को संरक्षित किया जाए और परियोजना के नाम पर पेड़ों की कटाई रोकी जाए। बेनीवाल ने अंत में कहा कि पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा के लिए हमें हर संभव प्रयास करने चाहिए, क्योंकि यह आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed