Nagaur: सदर थाना पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की कार्रवाई, 2.50 करोड़ के डोडा-पोस्त सप्लायर को दबोचा
Nagaur: पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर प्लास्टिक के खाली कैरेट की आड़ में 100 कट्टों में 1,655.200 किलो अवैध डोडा-पोस्त से भरा ट्रक ले जा रहा था, जिसे टीम ने जब्त कर लिया। इससे पहले पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विस्तार
नागौर सदर थाना पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स जयपुर के सहयोग से बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करोड़ों रुपये के डोडा-पोस्त सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2.50 करोड़ रुपये के अवैध डोडा-पोस्त के सप्लायर और एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर प्लास्टिक के खाली कैरेट की आड़ में 100 कट्टों में 1,655.200 किलो अवैध डोडा-पोस्त से भरा ट्रक ले जा रहा था, जिसे टीम ने जब्त कर लिया। इससे पहले पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
पढ़ें: परीक्षा देने आई बंगाल की युवती से शहर के एक होटल में दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पकड़े गए आरोपियों के नाम राजूलाल गुर्जर उर्फ राजू पुत्र श्री नंदा निवासी मोरवन जिला चित्तौड़गढ़, हनुमान राम पुत्र सूरज राम जाट निवासी डेह और नारायण लाल पुत्र बद्रीलाल जाट निवासी बन का खेड़ा, थाना बड़लियास, जिला भीलवाड़ा बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।