{"_id":"6a5ba452f6fe8d748c0d17e4","slug":"hanuman-beniwal-announces-rs215-lakh-cricket-ground-for-basni-belima-nagaur-news-c-1-1-noi1346-4517366-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: नागौर में खेल सुविधाओं को बढ़ावा, बासनी बेलीमा में क्रिकेट मैदान बनाने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: नागौर में खेल सुविधाओं को बढ़ावा, बासनी बेलीमा में क्रिकेट मैदान बनाने का रास्ता साफ
Sun, 19 Jul 2026 09:07 AM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 09:07 AM IST
सार
नागौर के बासनी बेलीमा क्षेत्र के युवाओं को जल्द क्रिकेट मैदान की सौगात मिलेगी। आरएलपी सुप्रीमो एवं सांसद हनुमान बेनीवाल ने इसके निर्माण के लिए 21.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की है। मैदान का निर्माण नगर पालिका क्षेत्र में किया जाएगा।
विज्ञापन
मांग पत्र सौंपते बैनीवाल को जिला उपाध्यक्ष अनवर चौहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने बासनी बेलीमा के युवाओं के लिए बड़ी सौगात का एलान किया है। आरएलपी नेता एवं पूर्व खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नागौर सांसद एवं आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने नगर पालिका बासनी बेलीमा क्षेत्र में क्रिकेट मैदान के निर्माण के लिए 21 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की है। इसके साथ ही निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन भी दिया गया है।
बासनी बेलीमा के खसरा संख्या 1303/605, रकबा 2.428 में क्रिकेट मैदान का निर्माण कराया जाएगा। बताया गया कि क्षेत्र के युवाओं की लंबे समय से खेल मैदान की मांग थी, जिसे अब पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।
यह मांग आरएलपी के जिला उपाध्यक्ष अनवर चौहान द्वारा लगातार उठाई जा रही थी। उनकी अनुशंसा और प्रयासों के बाद सांसद हनुमान बेनीवाल ने खेल मैदान निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। नारायण बेनीवाल ने कहा कि मैदान बनने से क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा और स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-Rajasthan: एक हफ्ते में तीन बार सांप ने डसा, फिर भी बच गई महिला की जान! डॉक्टर भी रह गए हैरान
'युवा खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल'
आरएलपी जिला उपाध्यक्ष अनवर चौहान ने कहा कि क्रिकेट मैदान बनने से बासनी बेलीमा के युवा खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने सांसद हनुमान बेनीवाल का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि क्षेत्र की अन्य प्रमुख जनसमस्याओं का भी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से खेल मैदान के अभाव में खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही थी। ऐसे में यदि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होता है तो युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।