आंगनबाड़ी भर्ती विवाद: OBC आरक्षण और आयु छूट की मांग को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, आंदोलन में चेतावनी
नागौर में कांग्रेस ने आंगनबाड़ी भर्ती विज्ञप्ति में OBC वर्ग को आयु सीमा में छूट और आरक्षण का लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाया। ज्ञापन सौंपकर तत्काल संशोधन की मांग की गई और चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा।
नागौर में कांग्रेस ने आंगनबाड़ी भर्ती विज्ञप्ति में OBC वर्ग को आयु सीमा में छूट और आरक्षण का लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाया। ज्ञापन सौंपकर तत्काल संशोधन की मांग की गई और चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में आंगनबाड़ी भर्ती की विज्ञप्ति को लेकर विवाद गहराने लगा है। नागौर जिला कांग्रेस कमेटी ने भर्ती प्रक्रिया में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के साथ कथित भेदभाव का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का आरोप है कि भर्ती विज्ञप्ति में OBC वर्ग को नियमानुसार मिलने वाली आयु सीमा में छूट का प्रावधान नहीं किया गया है। साथ ही, OBC वर्ग के लिए आरक्षण भी स्पष्ट रूप से दर्शाया नहीं गया, जिससे योग्य अभ्यर्थियों में नाराजगी है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा ने कहा कि OBC वर्ग को संविधान और राज्य सरकार के नियमों के तहत मिलने वाले अधिकारों से वंचित करना सामाजिक न्याय और समान अवसर की भावना के विपरीत है। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में हुई इस कथित विसंगति से युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और पात्र अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा।
पढे़ं: 'भारत के आदिवासी ही हैं इंडिजिनस पीपुल्स': सांसद रोत के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा बोली- ऐसा बयान उचित नहीं
कांग्रेस ने राज्य सरकार और महिला एवं बाल विकास विभाग से मांग की है कि भर्ती विज्ञप्ति में तत्काल संशोधन कर OBC वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट और आरक्षण का लाभ सुनिश्चित किया जाए। बांगड़ा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है तथा OBC वर्ग के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भर्ती विज्ञप्ति में जल्द संशोधन कर कथित विसंगतियां दूर नहीं की गईं, तो OBC समाज और कांग्रेस पार्टी संयुक्त रूप से लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन और आंदोलन शुरू करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित विभाग की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान भंवरलाल बेनीवाल, भानूप्रकाश सैनी, सुखपाल जाजड़ा, शिवदयाल गोलियां, ताजाराम मेघवाल, राजेश, पप्पूराम ज्यानी सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द निर्णय लेकर OBC अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करेगी।