{"_id":"67bc30f04c99c710e70e4986","slug":"hindustan-scouts-and-guides-made-the-scouts-take-an-oath-to-protect-the-environment-nagaur-news-c-1-1-noi1346-2660871-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur: हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड ने दिलवाई पर्यावरण संरक्षण शपथ, घर पर पक्षियों के लिए पानी रखने का आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur: हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड ने दिलवाई पर्यावरण संरक्षण शपथ, घर पर पक्षियों के लिए पानी रखने का आग्रह
Mon, 24 Feb 2025 04:43 PM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 04:43 PM IST
सार
राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम प्लास्टिक मुक्त हो अपना देश पर बच्चों को पॉलीथीन का उपयोग न करने एवं इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को शपथ दिलवाते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम प्लास्टिक मुक्त हो अपना देश पर बच्चों को पॉलीथीन का उपयोग न करने एवं इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया। इसका उपयोग न करके हम किस प्रकार से पर्यावरण को स्वस्थ कर सकते हैं एवं इससे होने वाले पशुओं की मृत्यु को कैसे रोका जा सकता है। आज से पॉलिथीन का उपयोग न करने एवं पर्यावरण संरक्षण का बच्चों को संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
जिला ऑर्गेनाइजर दर्शन लाल ने बताया कि यह कार्यक्रम इंदिरा कॉलोनी स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में स्काउट के जन्मदाता लॉर्ड बेडेन पावेल के जन्मदिन पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
इसी के साथ प्राध्यापक नरेश कुमार ने बच्चों को अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और सभी बच्चों को गर्मी के मौसम में अपने अपने घर पर पक्षियों के लिए चुगे पानी की व्यवस्था करने का आग्रह भी किया। इस दौरान अध्यापक सुरेश चांगल, पवन कुमार, अध्यापिका रीता, प्रेमलता उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
