{"_id":"6842f8439d86331b22052cbb","slug":"nagaur-news-cm-bhajanlal-gave-last-farewell-to-preeti-kumari-wife-of-health-minister-gajendra-singh-khinvsar-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: CM भजनलाल ने चिकित्सा मंत्री खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी को दी अंतिम विदाई, उमड़ा शोक का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: CM भजनलाल ने चिकित्सा मंत्री खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी को दी अंतिम विदाई, उमड़ा शोक का सैलाब
Fri, 06 Jun 2025 07:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 06 Jun 2025 07:46 PM IST
सार
Nagaur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खींवसर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की धर्मपत्नी प्रीति कुमारी की अंत्येष्टि में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा तथा अन्य भाजपा नेताओं ने दिवंगत प्रीति कुमारी को दी अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को नागौर जिले के खींवसर पहुंचे, जहां उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की धर्मपत्नी दिवंगत प्रीति कुमारी की अंत्येष्टि में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने मोक्षधाम पहुंचकर दिवंगत प्रीति कुमारी के अंतिम दर्शन किए और पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त मंत्री गजेंद्र सिंह एवं उनके परिवार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Alwar: टीकाराम जूली बोले- डीएम, एसपी और SDM तक जिम्मेदारी से भाग रहे; BJP पर भू-माफियाओं का बचाव करने का आरोप
विज्ञापन
इस दुखद अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के.के. विश्नोई, सांसद मदन राठौड़, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, अरुण चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। दिवंगत प्रीति कुमारी की अंतिम यात्रा में क्षेत्रवासियों का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरे खींवसर में शोक की लहर छा गई।
विज्ञापन