फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur News: doda chura worth Rs 1.25 crore seized from fake govt ambulance accused arrested NDPS Act

Nagaur News: फर्जी सरकारी एंबुलेंस से 1.25 करोड़ का डोडा चूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार; NDPS एक्ट में मामला दर्ज

Fri, 06 Jun 2025 09:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Jun 2025 09:51 PM IST
सार

Nagaur News: नागौर में फर्जी सरकारी एंबुलेंस से 1.25 करोड़ का डोडा चूरा जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Nagaur News: doda chura worth Rs 1.25 crore seized from fake govt ambulance accused arrested NDPS Act
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी का एक ऐसा तरीका उजागर किया है, जिसने सभी को चौंका दिया। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए इस्तेमाल होने वाली एंबुलेंस को तस्कर ‘सरकारी 108’ के रंग-रूप में रंगकर करोड़ों की तस्करी में इस्तेमाल कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नागौर पुलिस ने चार थानों की संयुक्त कार्रवाई में इस एंबुलेंस को पकड़ने में सफलता हासिल की, जिसमें 41 कट्टों में 834 किलो डोडा चूरा भरा हुआ था। जब्त किए गए माल की बाजार कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

 
मुखबिरी पर की गई नाकाबंदी, एंबुलेंस ने तोड़ दिया बैरियर
मेड़ता थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि RJ-14-PE-8149 नंबर की एक एंबुलेंस में भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त चूरा भरा हुआ है, जिसे चित्तौड़गढ़ से बाड़मेर ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद थाना थांवला, पादुकंला, मेड़ता रोड और रेन चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी की। लेकिन तस्कर एंबुलेंस बैरियर तोड़कर भाग निकली। इस पर मेड़ता रोड पुलिस और रेन चौकी की टीम ने पीछा कर उसे रोका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bundi News: प्रेमी युगल की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटका मिला युवती का शव तो जमीन पर पड़ी थी युवक की लाश; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

 
41 कट्टों में निकला नशे का जखीरा
पुलिस ने एंबुलेंस को रोकने के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी ली, जिसमें अंदर से 41 कट्टे बरामद हुए। जब इनकी जांच की गई तो उनमें डोडा चूरा निकला, जिसका वजन 834 किलो पाया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी चालक रावतराम पुत्र हरकराम जाट, निवासी भियाड़, थाना शिव, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया।


 
तस्करी के लिए एंबुलेंस को दिया सरकारी रूप
जांच में यह सामने आया कि यह एंबुलेंस असल में निजी वाहन थी, लेकिन तस्करों ने इसे पूरी तरह सरकारी एंबुलेंस की तरह रंगवा रखा था। उस पर सरकारी 108 एंबुलेंस की नंबर प्लेट लगाई गई थी ताकि किसी को शक न हो। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि यह तरीका तस्करों की नई रणनीति को दर्शाता है, जिससे वे पुलिस की नजरों से बच सकें। लेकिन पुलिस की सजगता के चलते यह बड़ा नेटवर्क उजागर हो गया।
 
स्विफ्ट कार से हो रहा था एस्कॉर्ट, दो अन्य आरोपी फरार
तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल एक स्विफ्ट कार एंबुलेंस के आगे चल रही थी, जिसमें दो लोग सवार थे। यह गाड़ी रास्ता क्लियर कर रही थी और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। जैसे ही एंबुलेंस रुकवाई गई, दोनों आरोपी कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को नामजद आरोपी बना लिया है और उनकी तलाश जारी है।


यह भी पढ़ें- Kota News: कोटा रेलवे मंडल में 146 बेटिकट यात्री पकड़े गए, सोगरिया-दानापुर ट्रेन में भी होंगे अहम बदलाव
 
आरोपी से पूछताछ में खुले कई राज, गहन जांच जारी
पकड़े गए आरोपी रावतराम से पुलिस की पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जानकारी में उसने बताया है कि यह माल चित्तौड़गढ़ से लाकर बाड़मेर पहुंचाया जाना था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क के पीछे शामिल अन्य लोगों और सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं अन्य मामलों में भी इसी तरह एंबुलेंस का प्रयोग तो नहीं किया गया।
 
पुलिस ने एंबुलेंस को किया जब्त
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही तेज कर दी गई है। नागौर जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान और सख्त किया जाएगा। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि किसी संदिग्ध वाहन या गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed