फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur News: Potalia family of Nagaur paid dowry of 21 crores

Rajasthan News: नागौर से आया राजस्थान का सबसे बड़ा मायरा, पोटलिया परिवार ने न्याति की शादी में दिए 21 करोड़

Wed, 07 May 2025 11:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 07 May 2025 11:45 AM IST
सार

भंवरलाल पोटलिया और उनके परिवार ने अपनी बेटी व बहन कमला की शादी में यह मायरा भरा, जिसमें नकद राशि, पेट्रोल पंप, भूमि, कृषि ज़मीन, सोना, चांदी और गाड़ी जैसे महंगे उपहार शामिल थे। यह मायरा लेफ्टिनेंट कर्नल रामचंद्र, सुरेश और डॉ. करण पोटलिया की ओर से दिया गया।

विज्ञापन
Nagaur News: Potalia family of Nagaur paid dowry of 21 crores
मायरा भरने पहुंचा पोटलिया परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले ने इस बार मायरा (भात) भरने में फिर नया इतिहास रच दिया है। राजस्थान का सबसे बड़ा मायरा नागौर जिले की जायल तहसील के झाड़ेली गांव के पोटलिया (जाट) परिवार ने 21 करोड़ का सबसे बड़ा मायरा भरा है।

विज्ञापन

विज्ञापन


मायरा नागौर जिले के तहसील डेह ग्राम झाड़ेली के भंवरलाल पोटलिया ने बेटी कमला पुत्र अपने न्याति के शादी में 21 करोड़ का मायरा भरा है, जिसमें भंवरलाल पोटलिया के परिवार भाई और पुत्रों ने लेफ्टिनेंट कर्नल रामचंद्र, सुरेश, डॉक्टर करण पोटलिया के परिवार की तरफ से अपनी बहन कमला पत्नी जगवीर छाबा पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा राजस्थान के पुत्र श्रेयांश के विवाह के अवसर पर मायरा (भात) भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में अलर्ट, सीमा इलाके सील, स्कूल बंद; घरों में रहने के निर्देश

नागौर जिले की जायल तहसील वैसे भी मायरे के नाम से मशहूर है, लेकिन अबकी बार पोटलिया परिवार ने राजस्थान का सबसे बड़ा मायरा भर दिया है। इस शादी में सतीश पूनिया सहित कई बड़े दिग्गज नेता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: अशोक गहलोत बोले- सेना और भारत सरकार के साथ खड़ी है कांग्रेस, 'ऑपरेशन सिंदूर' का स्वागत

मायरा (भात) में अपनी बेटी और बहन कमला को दिए गए उपहार...

  • 1.50 करोड़ रुपये नकद
  • एक पेट्रोल पंप
  • अजमेर में एक भुखंड
  • 210 बीघा खेत
  • एक किलो 300 ग्राम सोना
  • 15 किलो चांदी
  • एक फोर व्हीलर गाड़ी


500 चांदी के सिक्के जाट परिवार को और 100-100 रुपये नकद प्रत्येक परिवार को जाट समाज के अलावा अन्य परिवारों को दिए गए। इस प्रकार कुल 21 करोड़ रुपये का मायरा पोटलिया परिवार ने भरकर नागौर का नाम एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed