Rajasthan News: नागौर में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने ली तीन की जान; मां-बेटा और पोते की मौके पर मौत, चालक फरार
Nagaur News: नागौर में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने तीन लोगों की जान ले ली। इस हादसे में मां-बेटा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटनास्थल से चालक फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर जिले के अंबाली चौराहे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर गाड़ी ने पंचर की दुकान के पास खड़े मां, बेटे और पोते को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजसमंद में बारातियों की बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत; चकनाचूर हुई बस, 37 बाराती हुए घायल
जानकारी के मुताबिक, घटना कटौती साइड से तेज गति में आ रही बोलेरो कैंपर की है, जो नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पंचर की दुकान पर खड़े तीनों को रौंदते हुए सीधे खेत में जा गिरी। हादसे में तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान नागौर के बरनेल गांव स्थित चोटियों की ढाणी निवासी मां, बेटा और पोते के रूप में हुई है।
वहीं, हादसे के बाद बोलेरो कैंपर का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बड़ी खाटू थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को छोटी खाटू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- धींगा गवर मेला: जोधपुर में ऐतिहासिक मेला आज से; पुरुषों और डीजे पर बैन, महिलाओं से बदसलूकी पर होगी कार्रवाई
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.