{"_id":"67e14d33c1644fca4307361a","slug":"nagaur-residents-got-a-big-gift-from-the-central-government-a-4-lane-road-will-be-built-from-nagaur-to-jodhpur-at-a-cost-of-rs-78733-crore-the-central-government-gave-the-approval-nagaur-news-c-1-1-noi1346-2758553-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नागौर वासियों को मिली बड़ी सौगात, 787.33 करोड़ रुपये से बनेगी फोरलेन सड़क; बेनीवाल ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नागौर वासियों को मिली बड़ी सौगात, 787.33 करोड़ रुपये से बनेगी फोरलेन सड़क; बेनीवाल ने जताया आभार
Mon, 24 Mar 2025 06:13 PM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 06:13 PM IST
सार
Rajasthan: सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से आमजन को राहत मिलेगी और परिवहन में सुगमता आएगी।
विज्ञापन
हनुमान बेनीवाल
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने नागौर जिले को एक बड़ी सौगात दी है। नागौर जिले के नेतड़ा गांव (जोधपुर) से लेकर नागौर राष्ट्रीय राजमार्ग-62 के नागौर बाईपास तक 87.63 किमी लंबी सड़क का चार लेन में चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 787.33 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस सड़क परियोजना से नागौर से जोधपुर जाने वाले यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित मार्ग मिलेगा। वर्तमान में यह खंड 2-लेन का है, जिसे अब पेव्ड शोल्डर के साथ 4-लेन में अपग्रेड किया जाएगा।
गडकरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बताया कि नेतड़ा से मंडोर तक पहले से ही 4-लेन सड़क है। नागौर से जोधपुर खंड पर 16,000 पीसीयू से अधिक दैनिक यातायात को देखते हुए यह चौड़ीकरण किया जा रहा है। परियोजना के तहत बावड़ी शहर के लिए 6.55 किमी लंबे बाईपास का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय यातायात की समस्या कम होगी। इसके अतिरिक्त, खींवसर के चूना खनन क्षेत्र और नागौर जिले के सीमेंट उद्योगों को भी बेहतर संपर्क मिलेगा, जिससे क्षेत्र का आर्थिक विकास तेज होगा।
पढ़ें: राणा सांगा पर आपत्तिजनक बयान को लेकर सपा सांसद के खिलाफ विरोध, उदयपुर में परिवाद दर्ज
विज्ञापन
बेनीवाल ने जताया आभार
सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से आमजन को राहत मिलेगी और परिवहन में सुगमता आएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही नागौर से सालासर तक फोर लेन सड़क की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया जाएगा। यह परियोजना नागौर और जोधपुर के बीच व्यापार और परिवहन को गति देगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।