फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur News: Army soldier dies in vehicle collision

Nagaur News: वाहन की टक्कर से आर्मी जवान की मौत, दोस्तों के साथ धोक लगाने पैदल जा रहे थे करणी माता मंदिर

Sun, 16 Mar 2025 10:02 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Sun, 16 Mar 2025 10:02 PM IST
सार

राजेंद्र सिंह जोधपुर जिले के नेतडा गांव के निवासी थे और कानपुर में पोस्टेड थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Nagaur News: Army soldier dies in vehicle collision
यात्रा से पहले लिया गया फोटो। दिवंगत आर्मी जवान राजेंद्र सिंह (पीली टी-शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के खींवसर उपखंड के आकला सड़क पर पांच दोस्तों के पैदल जत्थे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में आर्मी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को खींवसर की राजकीय जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। खींवसर की राजकीय चिकित्सालय पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गौवंश पर तेजाब फेंकने की घटना, गिरफ्तारी को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर हिन्दू समाज
विज्ञापन


बता दें कि खींवसर थाना क्षेत्र के आकला सड़क मार्ग पर जोधपुर जिले के नेतडा गांव निवासी राजेंद्र सिंह 15 मार्च को अपने पांच दोस्तों के साथ देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में धोक लगाने के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र सिंह गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही खींवसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल अवस्था में खींवसर लेकर पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र सिंह के चाचा सवाई सिंह ने बताया है कि वह आर्मी में तैनात और उसकी पोस्टिंग कानपुर में थी। वह 15 मार्च को सुबह अपने गांव से अपने दोस्तों के साथ देशनोक माता जी के दर्शन के लिए रवाना हुआ था। थोड़ी देर पहले हमारी बात हुई थी और खींवसर से चार किलोमीटर आगे आकला मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। यह होली की छुट्टियों पर गांव आया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, अस्पताल की दूसरी मंजिल से लगा दी छलांग

खींवसर थाना अधिकारी रामनारायण भंवरिया ने बताया कि चार किलोमीटर आगे आकला सड़क पर यह हादसा हुआ है। जैसे सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत को घोषित कर दिया। परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं हमने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed