फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur: War continues on viral letter of Revantram Danga, Jyoti Mirdha hits back at Gajendra Singh Khinvsar

Nagaur: डांगा के पत्र वायरल पर जंग जारी, मिर्धा बोलीं- मंत्रीजी भड़के तो जाहिर सी बात चोर की दाढ़ी में तिनका

Wed, 16 Apr 2025 05:50 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Wed, 16 Apr 2025 05:50 PM IST
सार

Nagaur News: भाजपा नेत्री ज्योति मिर्धा ने कहा कि मैंने नाम ही नहीं लिया फिर भी भड़कना। यह तो यह लग रहा है कि चोर की दाढ़ी में तिनका है। तभी तो मेरे नाम लिए बिना ही वह मेरे से सबूत मांग रहे हैं, तो लोगों ने यह कयास लगा लिया होगा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Nagaur: War continues on viral letter of Revantram Danga, Jyoti Mirdha hits back at Gajendra Singh Khinvsar
भाजपा नेत्री ज्योति मिर्धा और मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर के खींवसर से भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा के गोपनीय पत्र लीक होने के मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर ज्योति मिर्धा बोलीं कि मैंने मीडिया में दिए गए इंटरव्यू पर कहीं पर भी नाम का जिक्र नहीं किया। उसके बावजूद गजेंद्र सिंह खींवसर और उनके सुपुत्र भड़क रहे, तो जाहिर सी बात है कि चोर की दाढ़ी में तिनका है। रही बात कि वह सबूत मांग रहे थे, तो पार्टी में डिसिप्लिन होता है। जिस प्लेटफॉर्म पर हमको सबूत देना था, उसको दे दिया।

विज्ञापन

 
ज्योति मिर्धा ने कहा कि खींवसर चुनाव में जो भावुक होकर स्टेटमेंट दिया, उसके पर्दे के पीछे की कहानी बहुत अलग है, रोचक कहानी है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने एक स्टेटमेंट दिया कि मैं मंत्री पद प्रभु बड़े-बड़े काम कर रहा हूं। इस काम करने के लिए मेरे पास समय नहीं है तो मैं तो यही मंत्री जी से कहूंगी कि आप बड़े-बड़े काम कर रहे हो, कुछ उनको भी करें जिससे हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और मजबूत होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan:सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर में अचानक आया बाघ; गर्दन पकड़कर छह साल के बच्चे को ले गया, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आखिर ज्योति मिर्धा ने कहा क्या था?
दरअसल, भाजपा नेत्री ज्योति मिर्धा और खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा के वायरल गोपनीय पत्र का विवाद चल रहा है। इसे लेकर गजेंद्र सिंह खींवसर का कहना है कि ज्योति मिर्धा, डांगा के ऊपर आरोप लगा रही हैं। लेकिन मीडिया को दिए गए इंटरव्यू के दौरान मिर्धा ने किसी का नाम नहीं लिया और गजेंद्र सिंह खींवसर कह रहे हैं कि अगर गोपनीय पत्र मैंने वायरल किया है तो आप सबूत लाकर दीजिए।

 
इस पर ज्योति मिर्धा बोलीं कि हां यह बड़े अचंभे वाली बात है, जब मेरी मीडिया के सामने बात हुई थी तो मैंने किसी का नाम नहीं लिया। उसके बाद भी उनके सुपुत्र ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल की और उसके अंदर लिखा कि रोकोगे तो काफिला बन जाऊंगा। इससे यह तो एक ही बात दर्शा रहा है कि नाम ही नहीं लिया फिर भी भड़कना। यह तो यह लग रहा है कि चोर की दाढ़ी में तिनका है। तभी तो मेरे नाम लिए बिना ही वह मेरे से सबूत मांग रहे हैं, तो लोगों ने यह कयास लगा लिया होगा।

यह भी पढ़ें- Jaipur: महादेव एप मामले में जयपुर के ड्राई फ्रूट व्यापारी के घर ED का छापा, पांच राज्यों में चल रही कार्रवाई
 
उन्होंने आगे कहा कि रही बात वह अब सबूत मांग रहे हैं तो पार्टी का एक डिसिप्लिन होता है। वहां पर रखा जाता है। दो बातें हैं कि किसने इसको वायरल किया, एक तो यह बात है कि इस लेटर को वायरल किसने किया, दूसरा इस लेटर को वायरल करवाने में किसका हाथ है। इसमें पीछे जो राजनीति है, उसको हमने पार्टी के सामने रख दिया है। पार्टी के जिस प्लेटफॉर्म पर हमको बतानी थी, हमने वहां बात बता दी और वहां पर वह संतुष्ट है। अगर पार्टी हमें सबके सामने सबूत रखने के निर्देश देती हैं तो हम आपके सामने रख दूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed