{"_id":"67bc9891243359359b017d50","slug":"police-reached-the-house-of-the-accused-in-search-of-the-wanted-accused-30-kg-985-grams-of-poppy-husk-and-rs-1-lakh-of-smuggling-seized-woman-and-bolero-camper-swift-car-arrested-nagaur-news-c-1-1-noi1346-2663632-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: वांछित आरोपी की तलाश करने पहुंची पुलिस, घर से डोडा पोस्त और तस्करी के एक लाख रुपये जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: वांछित आरोपी की तलाश करने पहुंची पुलिस, घर से डोडा पोस्त और तस्करी के एक लाख रुपये जब्त
Mon, 24 Feb 2025 09:59 PM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 09:59 PM IST
सार
थाने से वांछित आरोपी की तलाश करने पुलिस उसके घर पहुंच गई। ऐसे में पुलिस ने आरोपी के घर से डोडा पोस्त और तस्करी के पैसे जब्त किए।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर में जायल थाना पुलिस वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अपराधियों के घरों पर दबिश देने गई। वांछित आरोपी तो मौके पर मिला नहीं, लेकिन अवैध मादक पदार्थ घर पर मिले। इनमें 30 किलो 985 ग्राम डोडा पोस्ट, बेचने के दौरान काम आने वाली बोलेरो कैंपर गाड़ी और एक स्विफ्ट कार को भी जब्त किया है। साथ ही अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के एक लाख रुपये और मौके पर मौजूद महिला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि नागौर में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रोल थाना क्षेत्र के अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के वांछित आरोपी के घर पर पुलिस ने दबिश दी। मगर आरोपी घर पर नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के घर पर अवैध मादक पदार्थ के संदेह के आधार पर तलाशी ली। लेकिन आरोपी के घर अवैध मादक पदार्थ 30 किलो 985 ग्राम अवैध डोडा पोस्त, डोडा पोस्त की तस्करी में प्रयुक्त होने वाली बोलेरो कैंपर गाड़ी और स्विफ्ट कार और खरीद-फरोख्त के एक लाख रुपये जब्त किए। साथ ही आरोपी की पत्नी सीता पत्नी धर्मेंद्र उर्फ संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ 08/15 एक्ट 4/6 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जायल थानाप्रभारी मुकेश वर्मा ने कहा, लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने को लेकर कार्रवाई कर रहे हैं। इसी दौरान हमारे रोल थाने क्षेत्र का अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का एक वांछित आरोपी के घर पर हमने दबिश के दौरान आरोपी तो घर पर मिला नहीं। लेकिन आरोपी के पत्नी के कब्जे से 30 किलो 985 ग्राम डोडा, तस्करी में प्रयुक्त गाड़ियां बोलेरो कैंपर गाड़ी और एक कार स्विफ्ट को हमने जब्त किया है। साथ ही मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के एक लाख रुपये जब्त किए हैं। मामला दर्जकर जांच जारी है।
विज्ञापन
पंचर की दुकान पर अवैध मादक पदार्थ रखने की मिली सूचना
जायल थाना इलाके रोटू गांव में पुलिस को मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर टायर पंचर की दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पंचर की दुकान पर 9.41 ग्राम एमडीएमए जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जायल थाना पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि रोटू क्षेत्र में स्थित कैलाश टायर पंचर की दुकान है। जहां पर अवैध मादक पदार्थ एमडीएम बेच रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकान पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मौके पर पुलिस को 9.41 ग्राम एमडीएमए अवैध मादक पदार्थ मिला। पुलिस ने आरोपी कैलाश पुत्र भागचंद विश्नोई को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जायल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 08/21 एमडीएमए एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।