फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Rajasthan Makrana child climbed to take down kite stuck on transformer died on spot due to electric shock

Rajasthan: मकराना में ट्रांसफॉर्मर पर अटकी पतंग को उतारने चढ़ा बच्चा, करंट लगने से मौके पर ही मौत

Tue, 14 Jan 2025 08:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना-कुचामन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना-कुचामन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 14 Jan 2025 08:13 PM IST
सार

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन में पतंगबाजी के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विद्युत ट्रांसफॉर्मर पर अटके पतंग को बच्चा उतारने चढ़ा और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Rajasthan Makrana child climbed to take down kite stuck on transformer died on spot due to electric shock
मृतक बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मकराना शहर में स्थित जामा मस्जिद के पास नौ साल का बच्चा पतंग उतारने के लिए विद्युत ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया। जहां करंट लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मकराना थाना पुलिस ने शव को उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन


बता दें कि डीडवाना-कुचामन में मकराना उपखंड के गुलजारपुरा के जामा मस्जिद के पास इरफान (नौ) पुत्र सिकंदर निवासी कोलकाता पतंग उतारने के लिए विद्युत ट्रांसफॉर्मर के ऊपर चढ़ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। लाइट कटवाई और उसको नीचे उतरवाया। वहीं, लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को उप जिला चिकित्सालय में रखवाया है। 
विज्ञापन


बताते चलें, कोलकाता निवासी सिकंदर अपने परिवार को लेकर मकराना उपखंड के गुलजारपुरा में किराए पर रहे थे। इसफाना जामा मस्जिद के पास पतंग को लूटते-लूटते विद्युत ट्रांसफॉर्मर पर लटक रही पतंग को उतारने के लिए वह ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़ गया और करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही इस घटना की जानकारी लोगों को मिली, स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति को बंद करवाया। शव को पुलिस ने नीचे उतरवाया और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed