सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Rajasthan News: Lakhs Defrauded from 7,000 People via Telegram; 21-Year-Old Accused Arrested; Nagaur Case

Rajasthan News: टेलीग्राम के जरिए से सात हजार लोगों से लाखों की ठगी, 21 साल का आरोपी गिरफ्तार; नागौर का मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Nagaur News: नागौर में ‘RCM प्लस’ टेलीग्राम के जरिए 7000 लोगों से ठगी करने वाले 21 वर्षीय रामकैलाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5 मोबाइल और बाइक जब्त हुई। वह फर्जी स्कीम से ठगी करता था, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

Rajasthan News: Lakhs Defrauded from 7,000 People via Telegram; 21-Year-Old Accused Arrested; Nagaur Case
गिरफ्तार आरोपी और उसके पास से बरामद मोबाइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नागौर जिले में साइबर अपराधों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत खींवसर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टेलीग्राम के माध्यम से हजारों लोगों को ठगने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

Trending Videos

 
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और वृत्ताधिकारी जतिन जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी अदिति उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रामकैलाश (21) निवासी सिणोद, थाना खींवसर, लंबे समय से साइबर ठगी में सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘RCM प्लस’ के जरिए 7000 से अधिक लोगों को जोड़ा
जांच में सामने आया कि आरोपी ने ‘RCM प्लस’ नाम से टेलीग्राम ग्रुप और चैनल बनाकर करीब 7000 से अधिक लोगों को जोड़ रखा था। वह टास्क, साइन-अप बोनस, रेफरल इनकम, रेटिंग और क्विक इनकम जैसे प्रलोभन देकर लोगों से पैसे ऐंठता था।
 
फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाकर जीतता था भरोसा
पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी वेबसाइट तैयार करता था और बैंक डेबिट-क्रेडिट मैसेज को एडिट कर नकली ट्रांजेक्शन दिखाता था। इस तरीके से वह लोगों का विश्वास जीतकर उनसे रकम ठगता था।
 
जानकारी के मुताबिक, 10 अप्रैल को संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन सिणोद क्षेत्र में मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक खंडहरनुमा कमरे में मौजूद युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान रामकैलाश के रूप में बताई। उसके पास से बरामद मोबाइल फोन में ठगी से जुड़े चैट और ग्रुप संचालन के प्रमाण मिले।
 
वर्क फ्रॉम होम के नाम पर रचता था ठगी का जाल
आरोपी टेलीग्राम के जरिए लोगों को वर्क फ्रॉम होम, कैप्चा एंट्री और ऑनलाइन टास्क के नाम पर जोड़ता था। शुरुआत में छोटे भुगतान दिखाकर विश्वास बनाता और बाद में बड़ी रकम लेकर संपर्क तोड़ देता था।



पढ़ें- धार्मिक स्थल पर फेंका पेट्रोल बम: अलवर में प्रतिबंधित मांस मिलने से बढ़ा तनाव; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस सख्त
 
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में प्रहलादराम और किसनाराम नामक दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
 
पुलिस की अपील, सतर्क रहने की सलाह
नागौर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन टास्क, डबल मनी या आसान कमाई के झांसे में न आएं। साइबर ठगी की किसी भी घटना की तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed