सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur ASI fined an electric car driver video goes viral

Nagaur News: एएसआई ने इलेक्ट्रॉनिक वाहन का चालान काटा, ड्राइवर बोला- ईवी में पीयूसी कब से लगने लगी?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार

नागौर में एक एएसआई द्वारा इलेक्ट्रिक कार का पीयूसी न होने पर चालान काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Nagaur ASI fined an electric car driver video goes viral
नागौर में इलेक्ट्रॉनिक वाहन के पीयूसी का चालान काटने का मामला सुर्खियों में है। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

नागौर शहर से अजब-गजब मामला सामने आया है। जोधपुर के पुनाराम ने महज तीन महीने पहले नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी थी। उन्होंने सोचा था कि पेट्रोल का खर्च बचाऊंगा और पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं रखने में योगदान दूंगा, मगर 6 अप्रैल को नागौर के आरटीओ रोड पर पुलिस ने उनके सपने को चालान में बदल दिया। हालांकि, ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, मगर पुलिस ने इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है। 
Trending Videos


पुलिस ने काटा चालान
जानकारी के अनुसार, जोधपुर निवासी पूनमाराम के बड़े भाई अशोक पंवार चला रहे थे। उनकी कार को पुलिस ने अचानक रोक लिया और सीधा चालान काट दिया। 
पुनाराम को मोबाइल पर मैसेज मिला तो उन्होंने भाई को फोन लगाया कि ये चालान गलत काटा गया है। जिसके बाद अशोक मौके पर पहुंचे और एएसआई राजकुमार से पूछा कि सर, यह बिजली से चलने वाली गाड़ी है, इसमें धुआं कहां से आएगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई बोला- मशीन में पीयूसी सर्टिफिकेट शून्य
एएसआई ने जवाब दिया कि हमारी मशीन में पीयूसी सर्टिफिकेट शून्य दिख रहा है, इसलिए चालान बनाया गया है। पुलिस ने दो चालान काटे, पहला पंद्रह सौ रूपये का जो कि पीयूसी चालान था और दूसरा काले शीशे यानी ब्लैक फिल्म का, जो कि दो सौ रूपये का था। कुल मिलाकर 1700 का जुर्माना लगाया गया। अशोक ने आपत्ति जताते हुए कहा, शीशों पर कोई फिल्म नहीं है, केवल धूप से बचाव के लिए जाली लगाई गई है। इलेक्ट्रिक वाहन से प्रदूषण कैसे हो सकता है? अशोक ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-  बड़े बेटे की बीमारी से टूटा परिवार ,मां और दो बेटों ने किया सुसाइड, घर से मिली जहर की बोतल

हालांकि, नागौर पुलिस ने इस वायरल वीडियो पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed