फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Rajasthan Records Mayra Nagaur Brothers Gift 13.71 Crore in Wedding Ceremony News in Hindi

Rajasthan News: 1.71 लाख नगद, छह प्लॉट, 80 बीघा खेत, छह किलो सोना-चांदी और गाड़ी; यह है 13.71 करोड़ का मायरा

Thu, 06 Mar 2025 02:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Mar 2025 02:31 PM IST
सार

Rajasthan Records Mayra: रामलाल फरड़ोदा की बेटी संतोष मेड़ता सिटी के शेखासनी गांव निवासी राजूराम की पत्नी हैं। अब संतोष और राजूराम के दो बेटों की शादी है। ऐसे में अपने दोहितों की शादी में नाना रामलाल फरड़ोदा और उनके भाई तुलछाराम ने 13 करोड़ 71 लाख का रिकॉर्ड तोड़ मायरा भरा है।

विज्ञापन
Rajasthan Records Mayra Nagaur Brothers Gift 13.71 Crore in Wedding Ceremony News in Hindi
नागौर में भरा गया 13 करोड़ 71 लाख का मायरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan Records Mayra: राजस्थान के विवाह समारोह में भरे जाने वाले मायरे अक्सर सुर्खियां बनते हैं। अब नागौर जिले के मेड़ता सिटी क्षेत्र में भरा गया एक मायरा अब तक का रिकॉर्ड मायरा माना जा रहा है। पिता ने अपनी बेटी के बेटों की शादी में 13 करोड़ 71 लाख का मायरा भरा है। इसमें नकदी, जमीन, गाड़ी और सोना-चांदी समेत अन्य सामान शामिल हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, बहन-बेटी के बच्चों की शादी में मायके पक्ष की ओर से मायरा भरने की परंपरा पुरानी है। बहन-बेटी के बच्चों की शादी में पिता और भाई द्वारा मायरा भरा जाता है। लेकिन, राजस्थान के कुछ इलाके में मायरा करोड़ों में भरा जाता है। अब  मेड़तासिटी के बेदावड़ी निवासी रामलाल और तुलछाराम फरड़ोदा ने 13 करोड़ 71 लाख का मायरा भरा है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, रामलाल फरड़ोदा की बेटी संतोष की शादी मेड़ता सिटी के शेखासनी गांव निवासी राजूराम बेड़ा के साथ हुई थी। अब संतोष और राजूराम के दो बेटों की शादी है। ऐसे में अपने दोहितों की शादी में नाना रामलाल फरड़ोदा और उनके भाई तुलछाराम मायरा भरने शेखासनी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने 13 करोड़ 71 लाख का रिकॉर्ड तोड़ मायरा भरा। जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

13 करोड़ 71 लाख के मायरे में क्या? 
दोहितों की शादी में नाना पक्ष की ओर से जो 13 करोड़ 71 लाख का मायरा भरा गया है, उसमें सिर्फ नगदी ही शामिल नहीं है। इसमें 1 करोड़ 31 लाख रुपये नकद, सवा पांच करोड़ के छह प्लॉट, पांच करोड़ की 80 बीघा खेती की जमीन, एक किलो 60 ग्राम सोने के आभूषण, 5 किलो चांदी, एक बोलेरो, एक ट्रेक्टर और 15 लाख के कपड़े भी शामिल हैं। 

दो भाइयों के बीच एक ही संतान
बेदावड़ी गांव के रहने वाले रामलाल और तुलछाराम फरड़ोदा दो सगे भाई हैं। दोनों के बीच में बेटी संतोष के रूप में एक ही संतान हैं। संतोष रामलाल फरड़ोदा की बेटी हैं, जबकि तुलछाराम के कोई संतान नहीं हैं। ऐसे में संतोष के दो बेटों की शादी में दोनों नानाओं ने 13 करोड़ 71 लाख का मायरा भरकर पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। संतोष का एक बेटा एमबीबीएस और दूसरा इंजीनियरिंग का स्टूडेंट है। 

Rajasthan Records Mayra Nagaur Brothers Gift 13.71 Crore in Wedding Ceremony News in Hindi
15 लाख रुपये के कपड़े दिए। - फोटो : अमर उजाला

क्या करते हैं रामलाल और तुलछाराम?
रामलाल और तुलछाराम फरड़ोदा मूल रूप से किसान हैं। इसके साथ ही वे अनाज खरीद और बेचने का काम करते हैं। ऐसे में किसान परिवार द्वारा इतना बड़ा मायरा करना अपने आप में बड़ी बात हो जाती है। जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। 

पिछले मायरे का रिकॉर्ड था 8 करोड़
नागौर जिले में पिछला सबसे बड़ा मायरा 8 करोड रुपए का था, जो खींवसर क्षेत्र के ढिंगसरा गांव के मेहरिया परिवार द्वारा भरा गया था। अब 13 करोड़ 71 लाख रुपये के नए मायरे का रिकार्ड बना है। नागौर जिले में पिछले 3-4 साल में एक दर्जन के आसपास मायरे ऐसे रहे हैं जो एक करोड़ से अधिक के भरे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed