{"_id":"6803bb2bfc744ac643086347","slug":"road-accident-in-nagaur-husband-and-wife-died-in-the-road-accident-nagaur-news-c-1-1-noi1346-2852768-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: बीकानेर रोड पर ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, मौके पर मौत; भाजपा उपाध्यक्ष ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: बीकानेर रोड पर ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, मौके पर मौत; भाजपा उपाध्यक्ष ने जताया शोक
Sat, 19 Apr 2025 09:56 PM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 09:56 PM IST
सार
Nagaur News: पुलिस ने बताया कि शाम करीब पांच बजे हादसे की सूचना टेलीफोन पर मिली थी। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि ट्रेलर और टैंकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं और मोटरसाइकिल सवार दंपती के शव सड़क पर पड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक, टैंकर और ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बीकानेर रोड पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रेलर ने पहले दूध के टैंकर को टक्कर मारी और फिर पीछे से आ रहे बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। यह हादसा इतना भयावह था कि मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्रेलर और टैंकर दोनों वाहन पलट गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना गोगेलाव टोल नाके के पास हुई, जहां बीकानेर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर असंतुलित होकर सामने चल रहे दूध के टैंकर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर सड़क से नीचे जाकर पलट गया। हादसे के वक्त पास ही से गुजर रहे नागौर निवासी दंपती जगदीश विश्नोई और उनकी पत्नी इंदु भी ट्रेलर की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Alwar News: अलवर में सरकारी स्कूल की जर्जर छत गिरी, तीन छात्राएं गंभीर घायल; लंच ब्रेक के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन
हादसे के बाद अफरा-तफरी
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। थानाधिकारी सुरेश जाट ने बताया कि शाम करीब पांच बजे हादसे की सूचना टेलीफोन पर मिली थी। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि ट्रेलर और टैंकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं और मोटरसाइकिल सवार दंपती के शव सड़क पर पड़े हैं। मृतकों की पहचान सथेरण गांव के निवासी 45 वर्षीय जगदीश विश्नोई और 42 वर्षीय उनकी पत्नी इंदु के रूप में हुई। दोनों के शवों को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने ट्रेलर, टैंकर और बाइक तीनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। हादसे में घायल ट्रेलर चालक का इलाज जेएलएन अस्पताल में जारी है।
शिक्षक दंपती की असमय मौत पर क्षेत्र में शोक की लहर
दंपती के असामयिक निधन से सथेरण गांव और आस-पास के क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक जगदीश विश्नोई पेशे से शिक्षक थे, जिनकी सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में खासी पहचान थी। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि नागौर क्षेत्र में बीकानेर रोड पर गोगेलाव गांव के पास हुए सड़क हादसे में सथेरण गांव निवासी शिक्षक जगदीश विश्नोई और उनकी धर्मपत्नी इन्दु के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने आगे लिखा कि उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर हादसे की जानकारी ली है और पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की कामना की।
यह भी पढ़ें- Jaipur: कैब लूट के लिए चालक की हत्या, सुनसान जगह में बुलाकर मारी थी गोली; दो गिरफ्तार, तीन नाबालिग हिरासत में
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे
दंपती के शवों का पोस्टमार्टम राजकीय अस्पताल में करवाया गया, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। पूरे गांव में शोक की लहर है और पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।