फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur News: Roadways hit a tractor-trolley loaded with cement; more than ten passengers injured

Nagaur News: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोडवेज ने मारी टक्कर; दस से अधिक यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 18 Apr 2025 11:13 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Fri, 18 Apr 2025 11:13 PM IST
सार

Nagaur News: नेमाराम ईएमटी चालक ने बताया कि डीडवाना डिपो की रोडवेज बस नागौर से जायल की तरफ जा रही थी। आगे सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। पीछे से रोडवेज ने टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ से 10 लोग घायल हुए, जिनमें से दो लोग गंभीर रूप घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Nagaur News: Roadways hit a tractor-trolley loaded with cement; more than ten passengers injured
दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर जिले के रोल थाना इलाके में सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर ही पलट गई। वहीं, बस में सवार दस से अधिक यात्रियों को चोटें आईं। सूचना मिलते ही रोल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को नागौर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Nagaur News: ट्रक और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर, ट्रेलर चालक और खलासी की मौत; ट्रक चालक की हालत गंभीर
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, रोल थाना इलाके के 101 मील से 102 मील के बीच डीडवाना डिपो की रोडवेज बस ने आगे चल रहे सीमेंट के कट्टे से भरे ट्रेक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। रोडवेज की टक्कर से मौके पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। वहीं, रोडवेज बस चालक सहित दस से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रोल थाना पुलिस को सूचना दी। वहीं, बस में सवार यात्रियों ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए रोल के राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से दो गंभीर घायलों को नागौर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। बस चालक को गंभीर हालत में नागौर से बीकानेर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस नागौर से जायल की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नेमाराम ईएमटी चालक ने बताया कि डीडवाना डिपो की रोडवेज बस नागौर से जायल की तरफ जा रही थी। आगे सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। पीछे से रोडवेज ने टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ से 10 लोग घायल हुए, जिनमें से दो लोग गंभीर रूप घायल हुए हैं। बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिनका रोल के सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें- Sirohi News: सियावा गणगौर मेले में उमड़ी लोक संस्कृति की बेमिसाल भीड़, 12 घंटे बाधित रहा आबूरोड-अंबाजी मार्ग


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed