फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur: Illegal Opium Cultivation on 3 Bighas Land, 78,611 Plants Seized Worth ₹2 Crore, One Arrested

Nagaur: 3 बीघा जमीन में हो रही थी अफीम की अवैध खेती, 78,611 पौधे जब्त, 2 करोड़ है बाजार भाव, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2025 12:02 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 12:02 PM IST
सार

डीडवाना-कुचामन के परबतसर में पहाड़ी की तलहटी में 3 बीघा खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से 78,611 अफीम के पौधे जब्त किए, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
Nagaur: Illegal Opium Cultivation on 3 Bighas Land, 78,611 Plants Seized Worth ₹2 Crore, One Arrested
अफीम के पौधे पकड़ते पुलिसकर्मी

विस्तार

डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर में पहाड़ी की तलहटी में 3 बीघा खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से 78,611 अफीम के पौधे जब्त किए, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत परबतसर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बांसड़ा गांव की पहाड़ी की तलहटी में अफीम की अवैध खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी जगदीश मीणा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से खेत मालिक पांचुराम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने खेत से 78,611 अफीम के पौधों को जब्त कर लिया, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानप्रसाद मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए परबतसर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत परबतसर में यह बड़ी कार्रवाई की गई है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अफीम के पौधे पड़ाते पुलिसकर्मी,पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

 

अफीम के पौधे पड़ाते पुलिसकर्मी,पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

अफीम के पौधे पकड़ते पुलिसकर्मी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed