Nagaur News: नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, तीन बीघा सरकारी गोचर भूमि पर किया अतिक्रमण
प्रशासन ने मादक पदार्थों से कमाई गई काली कमाई से बने ठिकानों पर बुलडोजर चलाकर सख्त संदेश दिया है कि नशे का कारोबार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशा तस्करी के खिलाफ नागौर पुलिस और प्रशासन ने अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई करते हुए अपराधियों की आर्थिक रीढ़ तोड़ने का अभियान तेज कर दिया है। अठियासन गांव के कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर गोपाल विश्नोई के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया, जिससे उसके नेटवर्क को करारा झटका लगा है।
गोपाल विश्नोई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन गंभीर मामले दर्ज हैं। हाल ही में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच में सामने आया कि उसने नशा तस्करी से अर्जित काली कमाई से लगभग 3 बीघा सरकारी गोचर भूमि पर अवैध रूप से तीन मकान बनवा रखे थे। यह भूमि पशुओं के चरने के लिए आरक्षित है।
नागौर सीओ आईपीएस जतिन जैन ने बताया कि नशा तस्करी और अवैध धंधों से अर्जित संपत्ति को चिन्हित कर कार्रवाई की गई है। गोपाल के नाम पर बने एक मकान को पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। शेष दो मकानों में रह रहे लोगों को 15 दिन का नोटिस जारी किया गया है। समयावधि समाप्त होने पर उन्हें भी हटाया जाएगा।
तहसीलदार नरसिंह टांक ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा धारा 91 के तहत नोटिस जारी किए गए थे लेकिन कोई भी व्यक्ति वैध स्वामित्व साबित नहीं कर सका। साक्ष्यों के आधार पर बेदखली के आदेश जारी किए गए और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। यह पूरी कार्रवाई ऑपरेशन नीलकंठ के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य नागौर को नशा मुक्त बनाना है।
ये भी पढ़ें: Jodhpur News: अपहरण कांड में पुलिस की भूमिका संदिग्ध, दो कांस्टेबल निलंबित, 5 आरोपी सलाखों के पीछे
पुलिस प्रशासन का साफ संदेश है कि भविष्य में भी नशा तस्करों और अवैध गतिविधियों से जुड़ी संपत्तियों पर इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे।
ये बोले अधिकारी
आईपीएस जतिन जैन (वृत्ताधिकारी, नागौर)- “नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ना हमारी प्राथमिकता है। काली कमाई से बने ठिकाने बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।”
नरसिंह टांक (तहसीलदार)- “गोचर भूमि पर अवैध अतिक्रमण स्पष्ट रूप से सिद्ध हुआ, इसलिए बुलडोजर कार्रवाई जरूरी थी।”
आईपीएस आदित्य उपाध्याय (संबंधित अधिकारी)- “जिले में नशा तस्करी लगातार बढ़ रही है। इसे रोकना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नशे से अर्जित संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई जारी रहेगी।”
यह कार्रवाई न केवल गोपाल विश्नोई जैसे तस्करों के लिए चेतावनी है, बल्कि पूरे जिले में नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम है। प्रशासन का मिशन स्पष्ट है नागौर को नशा मुक्त बनाना।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.