सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   A horrific road accident in Nagaur, three people died on the spot.

Rajasthan News: नागौर–मुंडवा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत, ट्रेलर चालक फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Fri, 30 Jan 2026 08:26 PM IST
A horrific road accident in Nagaur, three people died on the spot.

राजस्थान के नागौर जिले में सड़क सुरक्षा की एक बार फिर पोल खुल गई। नागौर से मुंडवा की ओर जा रहे एक टेम्पो ट्रैवलर में सवार परिवार के तीन सदस्यों की भीषण सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टेम्पो ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए और शवों को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों व पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

ईनाणा गांव के पास हुआ हादसा
यह दर्दनाक हादसा नागौर-मुंडवा मार्ग पर ईनाणा गांव के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार मुंडवा निवासी यह परिवार जेएलएन अस्पताल, नागौर में मेडिकल जांच कराने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक करने के प्रयास में गलत साइड में आकर टेम्पो ट्रैवलर को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज कि मौके पर ही गई जान
ट्रेलर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो ट्रैवलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में टेम्पो में सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया।

मृतकों की हुई पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रुस्तम (34 वर्ष) पुत्र उमरदीन, उनकी पत्नी और एक रिश्तेदार की बच्ची के रूप में हुई है। तीनों एक ही परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर लगे लंबे जाम को हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का रहस्य गहराया: इंजेक्शन लगाने वाले से हुई पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में
पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर क्षतिग्रस्त टेम्पो ट्रैवलर से शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। तीनों शवों को कब्जे में लेकर मुंडवा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर फिर सवाल
यह हादसा एक बार फिर राजस्थान की सड़कों पर ओवरस्पीडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने की गंभीर समस्या को उजागर करता है। अस्पताल से लौटते समय पूरे परिवार का इस तरह उजड़ जाना सभी को झकझोर गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त निगरानी और चेकिंग बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कमांडो काजल मर्डर केस: पेपर लीक से जुड़ा पति अंकुर, राजफाश के डर से हत्या का शक

30 Jan 2026

मंडी: युवाओं ने रैली निकालकर दिया मेरा भारत-मेरा वोट का संदेश

30 Jan 2026

Ajmer News: दरगाह क्षेत्र में दुकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बना कारण, त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

30 Jan 2026

नोएडा के सेक्टर 73 में आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला, एसीपी राकेश प्रताप ने बच्चों को सिखाए कानून के पाठ

30 Jan 2026

Una: यूजीसी नियमों को निरस्त करने की उठाई मांग, 2 फरवरी को आक्रोश रैली

30 Jan 2026
विज्ञापन

बिलासपुर: डोल गांव में गुरु रविदास के प्रकाश पर्व पर निकाली भव्य शोभायात्रा

30 Jan 2026

गुरुग्राम में आवारा कुत्तों का आतंक, डिलीवरी बॉय और महिला पर किया हमला

30 Jan 2026
विज्ञापन

सूरजकुंड मेले में आवारा कुत्तों का जमावड़ा, निगम कर्मचारियों ने छोटे पिल्ले कान पकड़कर उठाए

30 Jan 2026

Jhabua News: चरित्र शंका ने उजाड़ा रिश्ता, पत्नी ने पगड़ी से ही घोंट दिया पति का गला, गिरफ्तार

30 Jan 2026

Darbhanga: मिथिला में कथावाचक श्रवण दास के खिलाफ पोक्सो एक्ट हुआ केस दर्ज, जानें पूरा मामला।

30 Jan 2026

Amritsar: सीमा पार तस्करी पर पुलिस का बड़ा वार, 43 किलो हेरोइन बरामद!

30 Jan 2026

'पुलिस आपके द्वार' कार्यक्रम...अगस्त्यमुनि पुलिस ने छात्राओं से किया संवाद

30 Jan 2026

Jagat Singh Negi: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर बोले राजस्व मंत्री जगत सिंह

30 Jan 2026

रायबरेली में चकबंदी का विरोध, ग्रामीण बोले- जमीन हड़पने की साजिश

30 Jan 2026

गाजियाबाद में टला नोएडा जैसा हादसा: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में नाले में गिरी कार

30 Jan 2026

Shahjahanpur Case: भांजे के लिए पागल मामी...कर दी पति की हत्या

30 Jan 2026

Video: राजकीय बालिका इंटर कालेज में फॉर्म 6 व नोटिस प्राप्त लोगो का फॉर्म भरवाते बीएलओ

30 Jan 2026

Video: सहकारी चीनी मिल संघ के दफ्तर पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बोले- हमें महंगाई भत्ता नहीं मिला

30 Jan 2026

झांसी में नगर निगम और प्राधिकरण के धूल फांक रहे करोड़ो के प्रोजेक्ट

30 Jan 2026

Video: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- भाजपा की नीति 'सांप भी मर जाए

30 Jan 2026

बनारस लिट फेस्ट में लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने गुनगुनाया पंजाबी टप्पे

30 Jan 2026

बनारस लिट फेस्टिवल... होटल ताज में सरस्वती वंदना की प्रस्तुति

30 Jan 2026

पुलिस ने दी अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

30 Jan 2026

फिरोजपुर के लोगों को एक फरवरी को घोषित होने वाले बजट से कई उम्मीद

सुकमा में दो महिलाओं समेत चार माओवादियों ने किया सरेंडर

30 Jan 2026

किसानों ने आंदोलन की तारीख बदली, 2 फरवरी को दिल्ली–अमृतसर हाईवे करेंगे जाम

Agra Case: राज चौहान ह*त्याकांड...एनकाउंटर में 1 ढेर, दो आरोपी गिरफ्तार

30 Jan 2026

रोहतक में तहसील कार्यालय में पटवारियों ने दिया सांकेतिक धरना

30 Jan 2026

Chhattisgarh News : 2,300 करोड़ की सड़क परियोजनाओं से बस्तर का कायाकल्प, इन लोगों को सीधा फायदा

30 Jan 2026

लुधियाना के बस स्टैंड पर पनबस पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों ने की गेट रैली

30 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed